UPSC NDA, NA 2 2024 Final Result: यूपीएससी एनडीए, एनए 2 फाइनल रिजल्ट upsc.gov.in पर जारी, 792 कैंडिडेट चयनित
Abhay Pratap Singh | April 12, 2025 | 11:31 AM IST | 1 min read
यूपीएससी एनडीए एनए 2 2024 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के अंक अंतिम परिणाम घोषित होने की तिथि से 15 दिनों के बाद वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।
UPSC CSE preparation strategy along with best books for prelims as well as mains exam for sure success.
Download EBookनई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) परीक्षा 2 2024 के लिखित परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। एनडीए एनए 2 2024 परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर फाइनल रिजल्ट की जांच कर सकते हैं।
Also See: UPSC IAS Mains QP's (2016-23) | Complete guide
Don't Miss: UPSC CSE Sample Papers
सेवा चयन बोर्ड, रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित साक्षात्कारों के परिणामों के आधार पर राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के सेना, नौसेना और वायु सेना विंग में 154वें पाठ्यक्रम और नौसेना अकादमी में 116वें भारतीय नौसेना अकादमी पाठ्यक्रम (आईएनएसी) में प्रवेश के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले 792 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है।
यूपीएससी के अनुसार, “उपरोक्त पाठ्यक्रमों के प्रारंभ होने की तिथि के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in, www.joinindiannavy.gov.in और www.careerindianairforce.cdac.in पर विजिट कर सकते हैं।” यूपीएससी द्वारा लिखित परीक्षा 1 सितंबर, 2024 को आयोजित की गई थी।
Also read UPSC NDA Admit Card: यूपीएससी एनडीए-एनए 1 एडमिट कार्ड upsconline.gov.in पर जारी, ऐसे करें डाउनलोड
नोटिस में कहा गया कि, “परिणाम यूपीएससी की वेबसाइट https://www.upsc.gov.in पर भी उपलब्ध है। उम्मीदवारों के अंक अंतिम परिणाम घोषित होने की तिथि से 15 दिनों के बाद वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। यदि पते में कोई परिवर्तन होता है तो अभ्यर्थियों को सेना मुख्यालय को तत्काल सूचित करना चाहिए।”
यूपीएससी एनटीए एन 2 2024 मेरिट लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर और नाम सहित अन्य विवरण शामिल हैं। किसी भी अतिरिक्त जानकारी के लिए अभ्यर्थी 011-23385271/ 011-23381125/ 011-23098543 पर संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए यूपीएससी की वेबसाइट पर विजिट करें।
UPSC NDA NA 2 2024 Merit List: कैसे डाउनलोड करें?
नीचे दिए गए चरणों का पालन करके कैंडिडेट एनडीए एनए 2 मेरिट लिस्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं:
- आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर “what’s new’ सेक्शन में फाइनल रिजल्ट पर क्लिक करें।
- अब, एनडीए एनए 2 फाइनल रिजल्ट पीडीएफ पर क्लिक करें।
- चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट और महत्वपूर्ण निर्देश जांचें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार