UPSC NDA NA 1 Result 2024: यूपीएससी एनडीए एनए 1 रिजल्ट upsc.gov.in पर जारी, ऐसे देखें सफल अभ्यर्थियों की सूची
Santosh Kumar | May 9, 2024 | 05:30 PM IST | 2 mins read
अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा चरण 1 2024 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया के लिए साक्षात्कार में भाग लेना होगा।
नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा चरण 1 का परिणाम जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर इसे देख सकते हैं। साक्षात्कार के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची यूपीएससी द्वारा पीडीएफ फाइल के रूप में घोषित की गई है। बता दें कि एनडीए एनए 1 परीक्षा 21 अप्रैल को आयोजित की गई थी।
NDA Exam: Sample Papers | Preparation Tips | Syllabus
Don't Miss: Month-wise Current Affairs | Upcoming Government Exams
आयोग ने अधिसूचना जारी कर एनडीए एनए 1 रिजल्ट की जानकारी उम्मीदवारों के साथ साझा की है। अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा चरण 1 2024 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया के लिए साक्षात्कार में भाग लेना होगा।
UPSC NDA NA 1 Result 2024: इंटरव्यू की डेट
यूपीएससी ने कहा है कि उन सभी उम्मीदवारों की उम्मीदवारी प्रोविजनल है जिनके रोल नंबर सूची में दिखाए गए हैं। परीक्षा में प्रवेश की शर्तों के अनुसार, “उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे लिखित परिणाम घोषित होने के दो सप्ताह के भीतर भारतीय सेना भर्ती वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर अपना ऑनलाइन पंजीकरण कराएं।
जारी नोटिस के मुताबिक सफल उम्मीदवारों को एसएसबी इंटरव्यू के लिए चयन केंद्र और तारीखें जल्द ही आवंटित की जाएंगी, जिसकी जानकारी उम्मीदवार को पंजीकृत ई-मेल आईडी पर दी जाएगी।
कोई भी उम्मीदवार जो पहले ही साइट पर पंजीकरण करा चुका है, उसे ऐसा करने की आवश्यकता नहीं होगी। किसी भी प्रश्न/लॉगिन समस्या के मामले में dir-recruiting6-mod@nic.in पर ई-मेल कर सकते हैं।
Also read UPSC CSE Prelims 2023 Answer Key: यूपीएससी प्रीलिम्स आंसर की upsc.gov.in पर जारी, ऐसे करें चेक
UPSC NDA NA 1 Result 2024 Link: डाउनलोड प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके यूपीएससी एनडीए एनए 1 परिणाम 2024 की जारी पीडीएफ फाइल की जांच कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- Homepage पर ही UPSC NDA NA 1 Result 2024 Link दिखेगा उस पर क्लिक करें।
- NDA NA 1 Result 2024 PDF File स्क्रीन पर खुल जाएगी।
- इसमें अपना रोल नंबर खोजें और पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें।
उम्मीदवारों की मार्कशीट अंतिम परिणाम के प्रकाशन की तारीख से 15 दिनों के भीतर आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। परिणाम एसएसबी साक्षात्कार के समापन के बाद 30 दिनों की अवधि के लिए वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा।
अगली खबर
]UPPSC Recruitment 2024: यूपीपीएससी कृषि सेवा के 268 पदों पर वैकेंसी, आवेदन की लास्ट डेट कल; प्रक्रिया जानें
कृषि सेवा भर्ती परीक्षा के लिए इच्छुक उम्मीदवार यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन से जुड़ी सारी जानकारी आपको इस आर्टिकल में देखने को मिलेगी।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’