UPSC NDA 2025 Registration: यूपीएससी एनडीए, एनए 1 भर्ती आवेदन का आज आखिरी मौका, करेक्शन विंडो कल होगी ओपन
Santosh Kumar | December 31, 2024 | 09:41 AM IST | 2 mins read
यूपीएससी एनडीए, एनए 1 परीक्षा 13 अप्रैल 2025 को आयोजित की जाएगी। यूपीएससी साल में दो बार एनडीए, एनए परीक्षा आयोजित करता है।
नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) आज यानी 31 दिसंबर को यूपीएससी एनडीए, एनए 1 परीक्षा 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो बंद कर देगा। जो उम्मीदवार भर्ती परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं और अभी तक आवेदन पत्र नहीं भर पाए हैं, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in के जरिए यूपीएससी एनडीए आवेदन पत्र भर सकते हैं। यूपीएससी एनडीए, एनए 1 परीक्षा 13 अप्रैल 2025 को आयोजित की जाएगी।
NDA Exam: Sample Papers | Preparation Tips | Syllabus
Don't Miss: Month-wise Current Affairs | Upcoming Government Exams
यूपीएससी साल में दो बार राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा आयोजित करता है। उम्मीदवार आज (31 दिसंबर) शाम 6 बजे तक यूपीएससी एनडीए/एनए 1 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
एनडीए, एनए 1 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 100 रुपये का शुल्क देना होगा। महिला उम्मीदवारों, एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों और जेसीओ/एनसीओ/ओआर के बच्चों को शुल्क से छूट दी गई है।
UPSC NDA Application Form: एनडीए आवेदन पत्र सुधार तिथि
जिन उम्मीदवारों ने यूपीएससी एनडीए आवेदन पत्र भरा है और उनके फॉर्म में कोई गलती हो गई है, वे 1 जनवरी से एनडीए आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं। उम्मीदवार 7 जनवरी तक अपने फॉर्म में सुधार कर सकेंगे।
यूपीएससी एनडीए और एनए 1 परीक्षा के जरिए कुल 406 पदों पर भर्ती करेगा। इनमें से 27 पद महिलाओं के लिए हैं। यूपीएससी एनडीए 1 परीक्षा 2025 देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
Also read UPSC Interview Date 2024: यूपीएससी सीएसई इंटरव्यू 7 जनवरी से होगा शुरू, upsc.gov.in पर शेड्यूल जारी
NDA 2025 Registration: पात्रता मानदंड
आवेदकों को आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) प्लेटफॉर्म पर पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण पूरा करने के बाद, वे परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन भरने के लिए आगे बढ़ सकते हैं।
भारतीय सेना के लिए उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। जबकि, भारतीय वायु सेना और नौसेना के लिए उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त बोर्ड से भौतिकी-गणित विषयों के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
यूपीएससी एनडीए 2025 के लिए आयु सीमा 16.5 से 19.5 वर्ष है। 2 जुलाई 2006 से 1 जुलाई 2009 के बीच जन्मे उम्मीदवार एनडीए, एनए परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु में छूट मिलेगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग