UPSC NDA 2 Result 2024: यूपीएससी एनडीए 2 परीक्षा परिणाम सितंबर माह के अंत तक होंगे जारी, डायरेक्ट लिंक जानें
Abhay Pratap Singh | September 12, 2024 | 02:55 PM IST | 2 mins read
यूपीएसससी एनडीए 2 एग्जाम रिजल्ट 2024 में चयनित अभ्यर्थियों को एसएसबी साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण होगा।
नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से सितंबर 2024 के अंत तक NDA 2 (राष्ट्रीय रक्षा अकादमी 2) परीक्षा 2024 के परिणाम घोषित किए जा सकते हैं। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.upsc.gov.in के माध्यम से यूपीएससी एनटीए 2 परिणाम डाउनलोड कर सकेंगे।
NDA Exam: Sample Papers | Preparation Tips | Syllabus
Don't Miss: Month-wise Current Affairs | Upcoming Government Exams
एनडीए 2 परीक्षा 2024 1 सितंबर 2024 को आयोजित की गई थी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 404 रिक्त पदों को भरा जाएगा। जिसमें से राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के 370 पद और नौसेना अकादमी में 34 पद शामिल हैं। एनडीए 2 परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 4 जून 2024 थी।
National Defence Academy 2 Exam 2024: चयन प्रक्रिया
- लिखित परीक्षा - इस चरण में दो पेपर गणित (300 अंक) और सामान्य योग्यता परीक्षण में अंग्रेजी और सामान्य ज्ञान (600 अंक) को शामिल किया गया है।
- सेवा चयन बोर्ड (SSB) - लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को एसएसबी साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा, जो 900 अंकों का होगा।
- दस्तावेज सत्यापन - एसएसबी के बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन पूरा करना होगा।
- चिकित्सा परीक्षण - अंतिम चरण में अभ्यर्थियों को एक व्यापक चिकित्सा परीक्षण से गुजरना होगा ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे आवश्यक शारीरिक मानकों को पूरा करते हैं।
UPSC NDA 2 Exam 2024: आवश्यक उत्तीर्ण अंक
यूपीएससी एनटीए 2 परिणाम में पात्रता हासिल करने के लिए निम्नलिखित मानदंडों को पूरा करना होगा:
- परीक्षा के सब्जेक्टिव भाग के लिए पात्रता प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को कुल मिलाकर लगभग 300-350 अंक प्राप्त करने होंगे।
- अभ्यर्थियों को प्रत्येक अनुभाग में कम से कम 25% अंक भी प्राप्त करने होंगे, जो इस वर्ष की परीक्षा के लिए कटऑफ होने की संभावना है।
- इस न्यूनतम स्कोर को प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को सेवा चयन बोर्ड (SSB) साक्षात्कार के लिए बुलाया जा सकता है।
- अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
UPSC NDA 2 Exam 2024 Result: रिजल्ट कैसे जांचें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों का पालन करके आसानी से यूपीएससी एनटीए 2 रिजल्ट 2024 की जांच कर सकते हैं:
- आधिकारिक UPSC वेबसाइट www.upsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध ‘व्हाट्स न्यू’ सेक्शन में विजिट करें।
- फिर ‘लिखित परिणाम राष्ट्रीय रक्षा सेवा- I परीक्षा 2024’ लिंक पर क्लिक करें।
- एक नए टैब में एक पीडीएफ फाइल खुलेगी।
- कैंडिडेट अपना नाम खोजने के लिए सूची ब्राउज करें।
- यदि आपका नाम सूची में है, तो आपको साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
अगली खबर
]IIT Madras: आईआईटी मद्रास ने युवा ड्राइवरों की अगली पीढ़ी को प्रशिक्षित करने के लिए फोर्ड के साथ साझेदारी की
इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए आईआईटी मद्रास और फोर्ड द्वारा शुरू किया गया यह कार्यक्रम व्यावहारिक प्रशिक्षण पर केंद्रित है, जिसमें सड़कों पर जिम्मेदारी से वाहन चलाने पर जोर दिया गया है।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार