UPSC New Website: यूपीएससी ने शुरू किया नया रजिस्ट्रेशन पोर्टल, पुराना ओटीआर मॉड्यूल अब नहीं होगा मान्य
Santosh Kumar | May 29, 2025 | 09:55 AM IST | 2 mins read
28 मई को जारी होने वाले सीडीएस 2 और एनडीए/एनए 2 2025 भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन यूपीएससी के नए पोर्टल से स्वीकार किए जाएंगे।
UPSC CSE preparation strategy along with best books for prelims as well as mains exam for sure success.
Download EBookनई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने पंजीकरण और ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के लिए एक नया आवेदन पोर्टल लॉन्च किया है। यूपीएससी द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि सभी आवेदकों को नई आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in का उपयोग करके आवेदन भरना और अपने दस्तावेज अपलोड करना आवश्यक है। इसमें कहा गया है कि पुराना वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) मॉड्यूल अब से लागू नहीं होगा।
Also See: UPSC IAS Mains QP's (2016-23) | Complete guide
Don't Miss: UPSC CSE Sample Papers
यूपीएससी का नया पोर्टल उम्मीदवारों का समय बचाएगा और उन्हें अंतिम समय की भीड़ से मुक्ति दिलाएगा। इसके होमपेज पर आसान निर्देश दिए गए हैं और आवेदन भरने तथा दस्तावेज अपलोड करने के लिए सभी मॉड्यूल उपलब्ध हैं।
बयान में कहा गया है, "आवेदकों को आईडी और अन्य विवरणों के आसान, सहज और निर्बाध सत्यापन और प्रमाणीकरण के लिए सार्वभौमिक आवेदन में अपने आधार कार्ड का उपयोग आईडी दस्तावेज के रूप में करने की दृढ़ता से सलाह दी जाती है।
UPSC New Website: परीक्षा के लिए नए पोर्टल पर आवेदन
यह पोर्टल सभी परीक्षाओं के लिए एक स्थायी रिकॉर्ड के रूप में कार्य करेगा। जारी अधिसूचना के अनुसार 28 मई को जारी होने वाले सीडीएस 2 और एनडीए/एनए 2 2025 के लिए आवेदन अब इसी नए पोर्टल से स्वीकार किए जाएंगे।
नए आवेदन पोर्टल में चार हिस्से हैं, जो होमपेज पर अलग-अलग कार्ड के रूप में दिखते हैं। इनमें से तीन हिस्से—खाता बनाना, यूनिवर्सल रजिस्ट्रेशन और सामान्य आवेदन फॉर्म—सभी परीक्षाओं के लिए एक जैसे हैं।
चौथा हिस्सा ‘परीक्षा’ से जुड़ा है, जिसमें परीक्षा की सूचना, आवेदन और उसकी स्थिति शामिल है। यूपीएससी ने कहा है कि इस भाग में उम्मीदवारों को केवल उसी समय जानकारी भरनी है जब कोई परीक्षा नोटिफाई की जाती है।
इस प्रणाली से अभ्यर्थी किसी भी समय प्रथम तीन भाग भरकर किसी भी परीक्षा की तैयारी कर सकेंगे। वे आवश्यकता पड़ने पर जानकारी अपडेट कर सकेंगे, जिससे समय की बचत होगी और अंतिम समय की भागदौड़ से राहत मिलेगी।
यूपीएससी हर साल कई बड़ी परीक्षाएं आयोजित करता है, जिनमें आईएएस, आईएफएस, आईपीएस जैसी सिविल सेवा परीक्षाएं शामिल हैं। इसके अलावा केंद्र सरकार के ग्रुप 'ए' और 'बी' पदों के लिए भी परीक्षाएं और साक्षात्कार होते हैं।
अगली खबर
]UPSC ESE Prelims Admit Card 2025: यूपीएससी ईएसई प्रीलिम्स एडमिट कार्ड upsconline.gov.in पर जारी, एग्जाम 8 जून
उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल (पंजीकरण आईडी या रोल नंबर और जन्म तिथि) का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट upsconline.gov.in पर जाकर यूपीएससी ईएसई एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल