Saurabh Pandey | July 1, 2025 | 11:49 AM IST | 1 min read
एमपीएस वह न्यूनतम उत्तीर्ण अंक है जो उम्मीदवारों को सीएफए लेवल 2 परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए चाहिए। एमपीएस प्रत्येक सत्र के लिए अलग-अलग होता है। प्रत्येक सत्र के लिए अलग-अलग एमपीएस निर्धारित करते हैं।
.jpg)
नई दिल्ली : चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट (सीएफए) इंस्टीट्यूट आज यानी 1 जुलाई 2025 को सीएफए लेवल 2 के नतीजों की घोषणा करेगा। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cfainstitute.org के माध्यम से लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके अपना क्वालीफाइंग स्टेटस चेक कर सकते हैं।
सीएफए लेवल 2 परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों को ईमेल के माध्यम से भी नतीजे भेजेगा। नतीजों के साथ, संस्थान इस साल उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त पास प्रतिशत भी जारी करेगा। पात्र उम्मीदवार पोर्टफोलियो प्रबंधन और धन नियोजन पर केंद्रित सीएफए लेवल 3 परीक्षा के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे।
सीएफए स्कोरकार्ड 2025 घोषणा की तारीख से एक वर्ष के लिए वैलिड है। उम्मीदवारों को वैलिडेशन अवधि के भीतर सीएफए लेवल के अगले लेवल के लिए पंजीकरण करना होगा। उम्मीदवार के पास वर्तमान लेवल और अगले लेवल के बीच छह महीने का अंतर होना चाहिए।
सीएफए लेवल 2 परीक्षा 21 से 25 मई के बीच आयोजित की गई थी। CFA लेवल 1 का परिणाम 26 जून 2025 को घोषित किया गया था। लेवल 1 CFA परीक्षा के लिए पास प्रतिशत 45% रहा।
Also read CFA Level 1 Result 2025: सीएफए लेवल 1 मई रिजल्ट cfainstitute.org पर जारी, पास प्रतिशत जानें
एमपीएस वह न्यूनतम उत्तीर्ण अंक है जो उम्मीदवारों को सीएफए लेवल 2 परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए चाहिए। एमपीएस प्रत्येक सत्र के लिए अलग-अलग होता है। प्रत्येक सत्र के लिए अलग-अलग एमपीएस निर्धारित करते हैं।
जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे नियत तिथि तक पुनर्मूल्यांकन और पुनर्जांच के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एनआईओएस ने परीक्षा में शामिल हुए छात्रों के श्रेणीवार आंकड़े भी जारी किए हैं।
Santosh Kumar