UPSC Interview Date 2024: यूपीएससी सीएसई इंटरव्यू 7 जनवरी से होगा शुरू, upsc.gov.in पर शेड्यूल जारी
Santosh Kumar | December 20, 2024 | 05:03 PM IST | 1 min read
यूपीएससी द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, यूपीएससी सीएसई 2023 साक्षात्कार 7 जनवरी से 17 अप्रैल, 2025 तक आयोजित किए जाएंगे।
UPSC CSE preparation strategy along with best books for prelims as well as mains exam for sure success.
Download EBookनई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) के इंटरव्यू राउंड का शेड्यूल जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने यूपीएससी सीएसई मेन्स परीक्षा पास की है, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के ज़रिए यूपीएससी सीएसई इंटरव्यू 2024 चेक कर सकते हैं। यूपीएससी 7 जनवरी से 2845 उम्मीदवारों के लिए पीटी कार्यक्रम शुरू करेगा।
Also See: UPSC IAS Mains QP's (2016-23) | Complete guide
Don't Miss: UPSC CSE Sample Papers
संघ लोक सेवा आयोग ने 9 दिसंबर, 2024 को सिविल सेवा मुख्य परीक्षा, 2024 के परिणाम घोषित किए। आयोग ने बताया है कि सिविल सेवा मुख्य परीक्षा, 2024 के लिए साक्षात्कार (पर्सनल टेस्ट) 7 जनवरी, 2025 से शुरू होंगे।
UPSC CSE Interview Date: साक्षात्कार का समय
जारी शेड्यूल में उम्मीदवारों के रोल नंबर, साक्षात्कार तिथि और समय शामिल है। साक्षात्कार 7 जनवरी से 17 अप्रैल, 2025 तक आयोजित किए जाएंगे। सुबह के सत्र के लिए रिपोर्टिंग समय सुबह 9 बजे और दोपहर के सत्र के लिए दोपहर 1 बजे है।
उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए ई-समन पत्र जल्द ही जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों को सूचित किया गया है कि साक्षात्कार की तिथि और समय में परिवर्तन के अनुरोध पर आमतौर पर विचार नहीं किया जाएगा।
Also read UPSC IES,ISS Final Marks 2024: यूपीएससी आईईएस, आईएसएस फाइनल मार्क्स upsc.gov.in जारी
UPSC CSE 2024: यात्रा व्यय की प्रतिपूर्ति की जाएगी
आयोग की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि जिन अभ्यर्थियों ने निर्धारित समय सीमा के भीतर डीएएफ-II जमा नहीं किया है, उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी। ऐसे अभ्यर्थियों को ई-समन पत्र भी जारी नहीं किया जाएगा।
साक्षात्कार के लिए यात्रा व्यय की प्रतिपूर्ति मेल/एक्सप्रेस ट्रेन के द्वितीय श्रेणी या स्लीपर श्रेणी तक की जाएगी। अन्य यात्रा व्यय आयोग के नियमों के अनुसार भुगतान किया जाएगा। उम्मीदवारों को टिकट और यात्रा भत्ता फॉर्म जमा करना होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल