UPSC ESIC Nursing Officer Recruitment 2024: यूपीएससी नर्सिंग ऑफिसर भर्ती के लिए upsc.gov.in पर आवेदन शुरू
Saurabh Pandey | March 8, 2024 | 10:11 AM IST | 1 min read
यूपीएससी ईएसआईसी नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
UPSC CSE preparation strategy along with best books for prelims as well as mains exam for sure success.
Download EBookनई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग की तरफ से कर्मचारी राज्य बीमा निगम में नर्सिंग ऑफिसर पदों पर भर्ती निकाली गई है। इन रिक्तियों के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 7 मार्च से शुरू हो चुकी है। पात्र उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 27 मार्च 2024 तक है।
Also See: UPSC IAS Mains QP's (2016-23) | Complete guide
Don't Miss: UPSC CSE Sample Papers
यूपीएससी नर्सिंग ऑफिसर भर्ती आवेदन पत्र जमा करने के बाद उसमें एडिट और संशोधन करने के लिए उम्मीदवारों को 28 मार्च से 3 अप्रैल तक समय दिया जाएगा।
कैटेगरी वाइज रिक्तियों की संख्या
यूपीएससी ईएसआईसी नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2024 के तहत 1930 पदों पर भर्ती की जानी है। रिक्तियों की संख्या नीचे देख सकते हैं-
- अनारक्षित- 892 पद
- ओबीसी - 446 पद
- एससी - 235 पद
- एसटी - 164 पद
- ईडब्ल्यूएस - 193 पद
- पीडब्ल्यूबीडी - 168 पद
शैक्षणिक योग्यता
ईएसआईसी नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2024 आवेदन करने वाले पात्र उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीएससी (नर्सिंग) की डिग्री होनी चाहिए या 1 वर्ष के अनुभव के साथ जनरल नर्सिंग मिड-वाइफरी जीएनएम में डिप्लोमा। राज्य नर्सिंग काउंसिल में पंजीकृत होना चाहिए।
Also read CA Exam Thrice a Year: सीए फाउंडेशन, इंटर परीक्षाएं साल में 3 बार होगी आयोजित
आयुसीमा
यूपीएससी ईएसआईसी नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।यूपीएससी ईएसआईसी नर्सिंग अधिकारी भर्ती नियम 2024 के अनुसार आयु में अतिरिक्त छूट दी जाएगी।
परीक्षा तिथि
यूपीएससी नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा 7 अप्रैल 2024 को पेन और पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड परीक्षा से ठीक पहले जारी किया जाएगा।
आवेदन शुल्क
सामान्य,ओबीसी,ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 25 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। एससी,एसटी,पीएच और सभी श्रेणी की महिला उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / नेट बैंकिंग / यूपीआई / ऑफलाइन ई चालान के माध्यम से करें।
अगली खबर
]UPSC CSE Prelims 2024: यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा आवेदन सुधार विंडो आज खुलेगी, 13 मार्च तक करें करेक्शन
यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा की आवेदन सुधार विंडो आज यानी 7 मार्च से खुलेगी। उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर जाकर आवेदन पत्र में सुधार कर सकेंगे।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल