UPSC EPFO PA Admit Card 2024: यूपीएससी ईपीएफओ पीए एडमिट कार्ड upsc.gov.in पर जारी, जानें डाउनलोड प्रक्रिया
Saurabh Pandey | June 29, 2024 | 09:12 PM IST | 2 mins read
यूपीएससी के अनुसार कौशल परीक्षा क्वालीफाइंग होगी, इसमें शामिल होना जरूरी है। आयोग ने कहा है कि जो उम्मीदवार कौशल परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करेंगे, उन्हें भर्ती परीक्षा में योग्यता के आधार पर अंतिम चयन के लिए विचार किया जाएगा।
नई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने ईपीएफओ पर्सनल असिस्टेंट भर्ती परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने यूपीएससी ईपीएफओ पीए भर्ती परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपने संबंधित प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इसे बहुत सावधानी से चेक करें और किसी भी विसंगति को बिना चूके यूपीएससी के ध्यान में लाएं। आयोग ऐसे मामलों में जल्द से जल्द संशोधित ई-एडमिट कार्ड अपलोड करने का प्रयास करेगा। आयोग ने कहा कि जो उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर जांच के लिए अपना ई-प्रवेश पत्र नहीं लेकर आएंगे, उन्हें परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
UPSC EPFO PA 2024: परीक्षा तिथि
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, यूपीएससी ईपीएफओ पीए परीक्षा 2024 देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 7 जुलाई, 2024 को निर्धारित है। परीक्षा दो घंटे के लिए सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
UPSC EPFO PA Admit Card 2024: परीक्षा पैटर्न
यूपीएससी ईपीएफओ पीए परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे, जिनमें उत्तर के कई विकल्प होंगे। सभी प्रश्नों के अंक समान होंगे। इसके अतिरिक्त, यूपीएससी ने कहा कि अंग्रेजी भाषा के प्रश्नों को छोड़कर प्रश्न पत्र का माध्यम अंग्रेजी और हिंदी होगा। प्रत्येक गलत उत्तर पर उस प्रश्न के लिए दिए गए अंकों में से एक तिहाई की कटौती की जाएगी। यदि किसी प्रश्न का कोई उत्तर अंकित नहीं किया गया है तो उस प्रश्न के लिए कोई मार्किंग नहीं की जाएगी।
यूपीएससी ईपीएफओ पीए भर्ती परीक्षा के लिए कुल अंक 300 दिए जाएंगे। यूपीएससी का कहना है कि भर्ती परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर, उम्मीदवारों को उस पद के लिए कौशल परीक्षा में उपस्थित होने के लिए श्रेणी-वार शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, जिसके लिए उन्होंने आवेदन किया है।
Also read SSC JSA-LDCE Results 2024: एसएससी जेएसए, एलडीसीई रिजल्ट ssc.gov.in पर जारी, ऐसे करें चेक
UPSC EPFO PA Admit Card 2024: डाउनलोड की प्रक्रिया
- यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
- 'कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, 2024 में व्यक्तिगत सहायक के लिए ई-प्रवेश पत्र' शीर्षक वाले लिंक पर क्लिक करें।
- यूपीएससी ईपीएफओ एडमिट कार्ड 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- अपना लॉगिन क्रेडेंशियल पंजीकरण संख्या या रोल नंबर दर्ज करें।
- अब स्क्रीन पर प्रदर्शित एडमिट कार्ड की चेक करें।
- एडमिट कार्ड की एक हार्ड कॉपी डाउनलोड करें और प्रिंट करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार