UPSC CSE Prelims Result 2024: यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स परिणाम जारी, upsconline.nic.in पर करें चेक
Santosh Kumar | July 1, 2024 | 06:56 PM IST | 2 mins read
उम्मीदवारों को यूपीएससी सीएसई परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए किसी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं है। यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट 2024 पीडीएफ फाइल के रूप में जारी किया गया है।
UPSC CSE preparation strategy along with best books for prelims as well as mains exam for sure success.
Download EBookनई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल सेवा प्रारंभिक (सीएसई प्रीलिम्स) परीक्षा 2024 के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। यूपीएससी सीएसई परीक्षा 2024 में उपस्थित हुए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in के माध्यम से यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स परिणाम 2024 डाउनलोड या चेक कर सकते हैं। यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा 2024 16 जून को आयोजित की गई थी।
Also See: UPSC IAS Mains QP's (2016-23) | Complete guide
Don't Miss: UPSC CSE Sample Papers
उम्मीदवारों को यूपीएससी सीएसई परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए किसी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं है। यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट 2024 पीडीएफ फाइल के रूप में जारी किया गया है। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार सिविल सेवा प्रीलिम्स रिजल्ट में अपना रोल नंबर देख सकते हैं।
यूपीएससी सीएसई परीक्षा 2024 दो पालियों में आयोजित की गई थी, जिसमें सामान्य अध्ययन पेपर 1 और पेपर 2 शामिल थे, तथा कुल 400 अंक थे। सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के थे, जिनमें चार विकल्प थे। यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2024 में चयनित उम्मीदवार यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2024 के लिए उपस्थित होने के पात्र होंगे।
आयोग द्वारा जारी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2024 20 सितंबर को आयोजित की जाएगी। जारी अधिसूचना के अनुसार, पात्र उम्मीदवारों को सिविल सेवा (प्रधान) परीक्षा, 2024 के लिए आवेदन पत्र-I (DAF-I) में पुनः आवेदन करना होगा। डीएएफ-I भरने तथा उसे जमा करने की तिथियां और निर्देश बाद में यूपीएससी की वेबसाइट पर घोषित किए जाएंगे।
UPSC CSE Prelims Result 2024: डाउनलोड प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2024 डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, Written Result - Civil Services (Preliminary) Examination, 2024 पर क्लिक करें।
- शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर वाली एक पीडीएफ फाइल खुलेगी।
- सीएसई प्रीलिम्स रिजल्ट में रोल नंबर की जांच करें और इसे डाउनलोड करें।
बता दें कि इस साल यूपीएससी 1,056 रिक्तियों के लिए सिविल सेवा परीक्षा आयोजित कर रहा है। सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) और भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। कुल रिक्तियों में से 40 पद बेंचमार्क विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूबीडी) के लिए आरक्षित हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार