UPSC CSE Prelims 2024 Exam Postponed: यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स एग्जाम स्थगित, अब 16 जून को होगी परीक्षा
Abhay Pratap Singh | March 19, 2024 | 08:10 PM IST | 2 mins read
यूपीएससी द्वारा इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1,056 रिक्तियों के लिए प्रीलिम्स और मेन एग्जाम का आयोजन किया जाएगा।
UPSC CSE preparation strategy along with best books for prelims as well as mains exam for sure success.
Download EBookनई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने लोकसभा चुनाव 2024 के चलते सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 और इंडियन फॉरेस्ट सर्विस प्रारंभिक परीक्षा को स्थगित कर दिया है। अब यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा 2024 और आईएफएस प्री एग्जाम 2024 का आयोजन 16 जून 2024 को किया जाएगा। हालाँकि, इससे पहले यूपीएससी द्वारा दोनों प्रारंभिक परीक्षाओं का आयोजन 26 मई को किया जाना था।
Also See: UPSC IAS Mains QP's (2016-23) | Complete guide
Don't Miss: UPSC CSE Sample Papers
यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने प्रीलिम्स एग्जाम स्थगित करने को लेकर जारी नोटिस में कहा कि, “आम चुनाव के कार्यक्रम के कारण, आयोग ने सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2024 को स्थगित करने का निर्णय लिया है, जो 26 मई को आयोजित की जानी थी। अब प्रीलिम्स एग्जाम का आयोजन 16 जून 2024 को किया जाएगा।”
यूपीएससी सीएसई भर्ती 2024:
यूपीएससी सीएसई भर्ती अभियान के तहत कुल 1,056 रिक्तयों के लिए उम्मीदवारों का चयन करेगा। कुल रिक्तियों में से 40 सीटें बेंचमार्क दिव्यांग (पीडब्ल्यूबीडी) उम्मीदवारों के लिए आरक्षित की गई हैं। यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा 2024 ऑफलाइन मोड में 2 घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को 2 अंक मिलेंगे, जबकि गलत उत्तर के लिए 2 अंकों में से ⅓ अंक काटा जाएगा।
Also read ICAI CA May Exams 2024 Postponed: आईसीएआई सीए मई परीक्षा स्थगित, 19 मार्च को जारी होगी नई डेट
लोकसभा चुनाव 2024:
देश भर में आगामी लोकसभा चुनाव का आयोजन सात चरणों में किया जाएगा। पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को होगी। वहीं, अंतिम यानी सातवें चरण के लिए 1 जून को मतदान होगा। मतगणना प्रक्रिया पूरी होने के बाद 4 जून को लोकसभा चुनाव 2024 का परिणाम जारी होगा। बताया गया कि चुनाव और एग्जाम डेट आसपास होने के चलते परीक्षा स्थगित की गई है।
सीयूईटी यूजी 2024 परीक्षा:
लोकसभा चुनाव के दौरान सीयूईटी यूजी 2024 एग्जाम 15 मई से 31 मई 2024 तक आयोजित की जाएगी। एनटीए के महानिदेशक सुबोध कुमार सिंह ने हाल ही में कहा था कि, “पंजीकरण प्रक्रिया समाप्त होने के बाद परीक्षा के संबंध में अंतिम निर्णय लिया जाएगा।” हालाँकि, लोकसभा चुनाव 2024 के चलते जेईई मेन, नीट यूजी और सीयूईटी यूजी सहित अन्य प्रवेश परीक्षाओं में बदलाव नहीं करने का फैसला लिया गया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’