UPSC CSE Prelims 2024: यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा आवेदन सुधार विंडो आज खुलेगी, 13 मार्च तक करें करेक्शन
Santosh Kumar | March 7, 2024 | 08:08 AM IST | 1 min read
यूपीएससी सीएसई 2024 परीक्षा 26 मई को आयोजित की जाएगी। आयोग ने इस साल सिविल सेवा परीक्षा के लिए 1,056 रिक्तियां अधिसूचित की हैं।
नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 के लिए सुधार विंडो की तारीखों की घोषणा कर दी है। आयोग ने आधिकारिक सूचना जारी करते हुए उम्मीदवारों को बताया है कि यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा की आवेदन सुधार विंडो आज यानी 7 मार्च से खुलेगी। उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर जाकर आवेदन पत्र में सुधार कर सकेंगे।
आयोग ने जारी अधिसूचना में कहा कि “सीएस (पी)/आईएफओएस (पी) परीक्षा 2024 के लिए अपने आवेदन में आवेदक द्वारा की गई प्रविष्टियों (फोटो / हस्ताक्षर सहित) को संशोधित करने के लिए सुधार विंडो 7 मार्च से 13 मार्च तक आयोग के पोर्टल upsconline.nic.in पर उपलब्ध रहेगी।"
ऐसे में यदि कोई उम्मीदवार इस अवधि के दौरान अपने ओटीआर प्रोफाइल में कोई बदलाव करना चाहता है, तो उसे ओटीआर प्लेटफॉर्म पर लॉग इन करना चाहिए और तदनुसार आवश्यक कार्य करना चाहिए। इसके अलावा, आवेदन पत्र में संशोधन के लिए विंडो पर जाकर ओटीआर प्रोफाइल में कोई बदलाव नहीं किया जा सकता है। आवेदन जमा करने के बाद उम्मीदवारों को अपना आवेदन वापस लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
आवेदकों को पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान सरकार द्वारा अनुमोदित फोटो आईडी कार्ड का विवरण प्रदान करना आवश्यक है। इसका उपयोग भविष्य के सभी संदर्भों के लिए किया जाएगा।
आपको बता दें कि संघ लोक सेवा आयोग ने इस वर्ष सिविल सेवा परीक्षा के लिए 1,056 रिक्तियों को अधिसूचित किया है, संख्या में पिछले वर्ष की 1105 रिक्तियों से गिरावट देखी गई, जबकि 2021 में यह 712 और 2020 में 796 थी। UPSC CSE Prelims Exam इस साल 26 मई को आयोजित की जाएगी। परीक्षा देश भर के 80 शहरों में आयोजित की जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी