Trusted Source Image

UPSC CSE 2024 : यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 का नोटिफिकेशन 14 फरवरी को होगा जारी, तैयार रखें दस्तावेज

Saurabh Pandey | February 12, 2024 | 01:19 PM IST | 1 min read

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 14 फरवरी से शुरू होगी। आयोग की तरफ से इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 के लिए नोटिफिकेशन 14 फरवरी को जारी होगा। (प्रतीकात्मक; शटरस्टॉक)
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 के लिए नोटिफिकेशन 14 फरवरी को जारी होगा। (प्रतीकात्मक; शटरस्टॉक)

नई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग की तरफ से सिविल सेवा परीक्षा (CSE) और भारतीय वन सेवा (IFS) 2024 के लिए पंजीकरण करने का नोटिफिकेशन 14 फरवरी 2024 को जारी किया जाएगा। दोनों ही परीक्षाओं में भाग लेने वाले उम्मीदवार आवेदन से संबंधी दस्तावेज तैयार रखें।

नोटिफिकेशन जारी होने के बाद पात्र उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 05 मार्च 2024 तक है।

यूपीएससी परीक्षा शेड्यूल

यूपीएससी की तरफ से जारी परीक्षा शेड्यूल 2024 के मुताबिक यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स परीक्षा 26 मई, 2024 को आयोजित की जाएगी। UPSC CSE Prelims 2024 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार यूपीएससी सीएसई मेंस 2024 परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र होंगे।

आवेदन शुल्क

यूपीएससी सीएसई और आईएफएस परीक्षा के पंजीकरण के लिए 100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। हालांकि, महिलाओं, एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

UPSC CSE 2024 शैक्षणिक योग्यता

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास केंद्र या राज्य सरकारों द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए, या इसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।

इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

  • एक स्कैन की हुई फोटोग्राफ
  • एक स्कैन किया हुआ हस्ताक्षर
  • सरकार द्वारा जारी फोटो-आईडी कार्ड जैसे- आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पैन कार्ड,पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस,राज्य/केंद्र सरकार द्वारा जारी कोई अन्य फोटो पहचान पत्र।
  • शैक्षणिक दस्तावेज, इत्यादि।


MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications