UPSC CMS 2025: यूपीएससी सीएमएस पंजीकरण upsconline.gov.in पर शुरू, एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया, आवेदन शुल्क जानें
Saurabh Pandey | February 20, 2025 | 11:27 AM IST | 2 mins read
यूपीएससी सीएमएस 2025 आवेदन पत्र भरने के लिए उम्मीदवारों को upsconline.nic.in पर आधिकारिक लिंक के माध्यम से वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) प्लेटफॉर्म पर खुद को पंजीकृत करना आवश्यक है।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने संयुक्त चिकित्सा सेवा (सीएमएस) 2025 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार यूपीएससी सीएमएस 2025 के लिए आधिकारिक वेबसाइट upsconline.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 11 मार्च 2025 तक है।
यूपीएससी सीएमएस 2025 परीक्षा के लिए आवेदन पत्र जमा करने वाले उम्मीदवारों को 12 मार्च से 18 मार्च तक अपने आवेदन पत्र में बदलाव करने का अवसर दिया जाएगा।
यूपीएससी सीएमएस 2025 आवेदन पत्र भरने के लिए उम्मीदवारों को upsconline.nic.in पर आधिकारिक लिंक के माध्यम से वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) प्लेटफॉर्म पर खुद को पंजीकृत करना आवश्यक है।
UPSC CMS 2025: आयु सीमा
यूपीएससी संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा, 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 32 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
UPSC CMS 2025: आवेदन शुल्क
यूपीएससी सीएमएस के लिए आवेदन करने वाले सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को पंजीकरण शुल्क के रूप में 200 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि महिला, ओबीसी, एससी, एसटी आवेदकों के लिए आवेदन पत्र निःशुल्क है।
UPSC CMS 2025: पात्रता मानदंड
यूपीएससी सीएमएस 2025 के लिए आवेदन करने के लिए एमबीबीएस की डिग्री रखने वाले उम्मीदवार पात्र हैं। जिन आवेदकों को अभी एमबीबीएस की फाइनल परीक्षा देनी है, वे भी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।
UPSC CMS 2025: आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsconline.gov.in पर जाएं।
- पोर्टल पर लॉगिन करें और आवेदन पत्र भरें।
- अब दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन फॉर्म की समीक्षा करें और सबमिट करें।
- यूपीएससी सीएमएस आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें।
UPSC CMS Recruitment 2025: रिक्तियों की संख्या
कैटेगरी- I
चिकित्सा अधिकारी ग्रेड सामान्य ड्यूटी चिकित्सा अधिकारी केंद्रीय स्वास्थ्य सेवा के सब-कैडर - 226 पद
कैटेगरी- II
- रेलवे में सहायक मंडल चिकित्सा अधिकारी - 450 पद
- नई दिल्ली नगर पालिका परिषद में जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर - 9 पद
- दिल्ली नगर निगम में जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर ग्रेड- II - 20 पद
UPSC CMS 2025: परीक्षा शेड्यूल
|
इवेंट
|
तारीख
|
|---|---|
|
पंजीकरण तिथि
|
19 फरवरी 2025
|
|
आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि
|
11 मार्च 2025
|
|
करेक्शन विंडो
|
12 से 18 मार्च 2025
|
|
परीक्षा तिथि
|
20 जुलाई 2025
|
UPSC CMS 2025: परीक्षा तिथि
यूपीएससी सीएमएस 2025 परीक्षा 20 जुलाई को आयोजित होने वाली है। परीक्षा से लगभग दो सप्ताह पहले यूपीएससी सीएमएस एडमिट कार्ड 2025 जारी किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी