Saurabh Pandey | April 26, 2025 | 02:46 PM IST | 2 mins read
यूपीएससी की तरफ से जारी फाइनल मेरिट सूची पीडीएफ में सफल उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर शामिल हैं, जिन्होंने यूपीएससी सीएसई 2024-25 भर्ती के सभी राउंड को पास कर लिया है। इन उम्मीदवारों को अब उनकी रैंक और वरीयता के आधार पर आईएएस, आईपीएस, आईएफएस, आईआरएस और अन्य जैसी सेवाएं आवंटित की जाएंगी।
UPSC CSE preparation strategy along with best books for prelims as well as mains exam for sure success.
Download EBook
नई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा मेन्स 2024 के लिए चयनित उम्मीदवारों के टोटल मार्क्स जारी कर दिए हैं। यूपीएससी फाइनल रिजल्ट उम्मीदवार के यूपीएससी मेन्स और पर्सनालिटी टेस्ट के प्रदर्शन के आधार पर निर्धारित किया जाता है।
UPSC IAS 2026: UPSC 2026 Annual Calender
Also See: UPSC IAS Mains QP's (2016-23) | Complete guide
Don't Miss: UPSC CSE Sample Papers
आयोग द्वारा उम्मीदवारों के लिखित अंक और पर्सनैलिटी टेस्ट में प्राप्त अंकों के साथ टोटल मार्क्स जारी किया है, जिसे उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
यूपीएससी की तरफ से जारी फाइनल मेरिट सूची पीडीएफ में सफल उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर शामिल हैं, जिन्होंने यूपीएससी सीएसई 2024-25 भर्ती के सभी राउंड को पास कर लिया है। इन उम्मीदवारों को अब उनकी रैंक और वरीयता के आधार पर आईएएस, आईपीएस, आईएफएस, आईआरएस और अन्य जैसी सेवाएं आवंटित की जाएंगी।
टॉपर्स का नाम | रोलनंबर | लिखित परीक्षा के अंक | इंटरव्यू के अंक | कुल टोटल | रैंक |
|---|---|---|---|---|---|
शक्ति दुबे | 0240782 | 843 | 200 | 1043 | 1 |
हर्षिता गोयल | 0101571 | 851 | 187 | 1038 | 2 |
डोंगरे अर्चित पराग | 0867282 | 848 | 190 | 1038 | 3 |
शाह मार्गी चिराग | 0108110 | 825 | 210 | 1035 | 4 |
आकाश गर्ग | 0833621 | 831 | 201 | 1032 | 5 |
कोमल पुनिया (ईडब्ल्यूएस) | 0818290 | 856 | 176 | 1032 | 6 |
आयुषी बंसल | 6902167 | 821 | 210 | 1031 | 7 |
राज कृष्ण झा | 6613295 | 831 | 200 | 1031 | 8 |
आदित्य विक्रम अग्रवाल | 0849449 | 854 | 173 | 1027 | 9 |
मयंक त्रिपाठी | 5400180 | 843 | 184 | 1027 | 10 |
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल परिणाम जारी कर दिया है। इस वर्ष शक्ति दुबे ने पहली रैंक हासिल किया है। हर्षिता गोयल ने दूसरी रैंक और डोंगरे अर्चित पराग तीसरी रैंक पर हैं। आईएएस, आईपीएस, आईएफएस और अन्य केंद्रीय सेवाओं जैसी प्रतिष्ठित सेवाओं में नियुक्ति के लिए कुल 1,009 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है।
यूपीएससी सीएसई चयन प्रक्रिया में तीन चरण शामिल हैं - प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और पर्सनैलिटी टेस्ट (इंटरव्यू)। फाइनल मेरिट सूची तीनों चरणों में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर तैयार की जाती है।
जामिया मिलिया इस्लामिया (जेएमआई) के आवासीय कोचिंग अकादमी (आरसीए) में कोचिंग और प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 32 उम्मीदवारों का चयन यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2024 में हुआ है। आरसीए के कुल 78 छात्र इंटरव्यू में शामिल हुए थे, जिनमें से 32 का अंतिम रूप से चयन हुआ है। चयनित 32 उम्मीदवारों में से 12 महिलाएं हैं।
आरसीए के कुल 78 छात्र साक्षात्कार के लिए उपस्थित हुए थे, जिनमें से 32 का अंतिम रूप से चयन हुआ है। चयनित 32 उम्मीदवारों में से 12 महिलाएं हैं। संस्थान ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी साझा की है।
Santosh Kumar