UPSC CAPF AC Answer Key 2026: यूपीएससी सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट आंसर की upsc.gov.in पर जारी
Saurabh Pandey | July 22, 2026 | 06:26 PM IST | 1 min read
यूपीएससी सीएपीएफ एसी भर्ती परीक्षा 19 जुलाई 2026 (रविवार) को आयोजित की गई थी। अभी आयोग ने अंतरिम आंसर की जारी कर दी है। इस पर उठाई जाने वाली आपत्तियों के निराकरण के बाद फाइनल आंसर की और रिजल्ट जारी होगा।
नई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज (असिस्टेंट कमांडेंट) परीक्षा 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। इस परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक upsc.gov.in पर जाकर उत्तर कुंजी की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने चार सेटों A, B, C, D में यह उत्तर कुंजी जारी की है।
यूपीएससी सीएपीएफ एसी पेपर 1 जीए और इंटेलीजेंस का था, जिसमें कुल 125 प्रश्न शामिल थे, जिनके लिए कुल 250 अंक निर्धारित किए गए हैं। जारी की गई उत्तर कुंजी से 1 प्रश्न को ड्रॉप कर दिया गया है, जिसका मतलब है कि स्कोरिंग 124 प्रश्नों के लिए की जाएगी।
UPSC CAPF ACs Answer Key 2026: आंसर की डाउनलोड प्रक्रिया
- यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, What’s New टैब पर क्लिक करें।
- अब Central Armed Police Forces (ACs) Examination, 2026 Provisional Answer Key लिंक पर क्लिक करें।
- अपने प्रश्न पत्र बुकलेट सीरीज (A, B, C, या D) के अनुसार पीडीएप डाउनलोड करें।
- अपने स्कोर का अंदाजा लगाने के लिए अपने जवाबों को आधिकारिक प्रोविजनल आंसर की से मिलाएं।
- अंत में आंसर की पीडीएफ डाउनलोड करके सेव कर लें।
UPSC CAPF ACs Answer Key 2026: भर्ती प्रक्रिया के चरण
UPSC CAPF AC आंसर की 2026 जारी होने के बाद, आयोग मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी करेगा और लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित करेगा।
लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार अगले चरणों में शामिल होंगे, जिनमें ये शामिल हैं-
- फिजिकल स्टैंडर्ड्स टेस्ट (PST)
- फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET)
- मेडिकल जांच
- इंटरव्यू या पर्सनैलिटी टेस्ट
- फाइनल मेरिट लिस्ट
UPSC CAPF ACs Exam 2026: परीक्षा कब हुई थी?
यूपीएससी सीएपीएफ एसी भर्ती परीक्षा 19 जुलाई 2026 (रविवार) को आयोजित की गई थी। इसके माध्यम से कुल 349 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल