UPPSC Technical Education Teacher: यूपीपीएससी टेक्निकल एजुकेशन टीचर एग्जाम डेट घोषित, 17 नवंबर को एडमिट कार्ड
Saurabh Pandey | November 15, 2025 | 05:36 PM IST | 2 mins read
अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र में परीक्षा प्रारंभ होने के निर्धारित समय से 1 घंटे 30 मिनट पहले प्रवेश दिया जाएगा तथा परीक्षा प्रारंभ होने के निर्धारित समय से 45 मिनट पहले परीक्षा केन्द्र में प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने टेक्निकल एजुकेशन (टीचर) भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in के माध्यम से विषय और टाइमिंग्स देख सकते हैं।
यूपीपीएससी टेक्निकल एजुकेशन (टीचर) भर्ती परीक्षा 26 नवंबर 2025 (बुधवार) को दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक प्रदेश के लखनऊ जिले के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी।
अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र में परीक्षा प्रारंभ होने के निर्धारित समय से 1 घंटे 30 मिनट पहले प्रवेश दिया जाएगा तथा परीक्षा प्रारंभ होने के निर्धारित समय से 45 मिनट पहले परीक्षा केन्द्र में प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। प्रवेश बंद होने के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
यूपीपीएससी टेक्निकल एजुकेशन टीचर भर्ती परीक्षा में पहला सत्र सुबह 9 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा-
1-सामान्य हिन्दी
2-मुख्य विषय
- फार्मेसी
- आर्कीटेक्चर
- टेक्सटाइल केमेस्ट्री
- टेक्सटाइल इन्जीनियरिंग
- इलेक्ट्रिकल इन्जीनियरिंग
- टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी
- टेक्सटाइल डिजाइन प्रिटिंग
- कारपेट टेक्नोलॉजी
- इंटीरियर डिजाइन एंड डेकोरेशन
- फुटवियर टेक्नोलॉजी
- केमिकल रबर एंड प्लास्टिक
- इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल
- प्लास्टिक मोल्ड टेक्नोलॉजी
- पेन्ट टेक्नोलॉजी
- लेदर टेक्नोलॉजी
- टेक्सटाइल डिजाइन
यूपीपीएससी टेक्निकल एजुकेशन टीचर भर्ती परीक्षा का दूसरा सत्र 2.30 बजे से शाम 5 बजे बजे तक आयोजित किया जाएगा। परीक्षा की अवधि 2.30 मिनट होगी।
1-सामान्य हिन्दी
2-मुख्य विषय
- फार्मेसी -II
- आर्कीटेक्चर- II
- टेक्सटाइल केमेस्ट्री- II
- टेक्सटाइल इन्जीनियरिंग - II
- इलेक्ट्रिकल इन्जीनियरिंग - II
- टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी - II
- टेक्सटाइल डिजाइन प्रिटिंग II
- कारपेट टेक्नोलॉजी - II
- इंटीरियर डिजाइन एंड डेकोरेशन -II
- फुटवियर टेक्नोलॉजी- II
- केमिकल रबर एंड प्लास्टिक- II
- इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल- II
- प्लास्टिक मोल्ड टेक्नोलॉजी- II
- पेन्ट टेक्नोलॉजी -II
- लेदर टेक्नोलॉजी- II
- टेक्सटाइल डिजाइन- II
Also read UP Teacher Recruitment 2025: यूपी शिक्षक भर्ती पंजीकरण शुरू, basiceducation.up.gov.in से करें आवेदन
UPPSC Technical Education Admit Card 2025: एडमिट कार्ड डेट
परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर 17 नवंबर 2025 से उपलब्ध रहेगा। अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर एवं जन्मतिथि के द्वारा प्रवेश पत्र तथा अनुदेश डाउनलोड कर, प्रवेश-पत्र में अंकित परीक्षा केन्द्र पर नियत तिथि एवं समय पर दो फोटो एवं आईडी प्रूफ की मूल एवं छायाप्रति के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल