UPPSC RO/ARO Paper Leak: आरओ/एआरओ पेपर लीक मामले में आयोग ने 58 जिलों की मांगी रिपोर्ट, स्थानीय प्रशासन को तलब
Santosh Kumar | February 22, 2024 | 10:21 AM IST | 1 min read
यूपीपीएससी आरओ/एआरओ परीक्षा 11 फरवरी को आयोजित की गई थी, जिसके बाद पेपर लीक के आरोप लगे थे, अब आयोग ने कार्रवाई की है।
नई दिल्ली: यूपीपीएससी समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ/एआरओ) परीक्षा 2023 की जांच का दायरा लगातार बढ़ रहा है। आयोग ने आयोजित परीक्षा में कथित पेपर लीक मामले में सभी 2,387 केंद्रों (58 जिलों में) के नोडल अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है। साथ ही स्थानीय प्रशासन को जांच के लिए तलब किया है।
आयोग नोडल अधिकारियों से यह जानकारी जुटा रहा है कि पेपर किस केंद्र पर कितने बजे पहुंचा और पेपर का बंडल कब खोला गया। इसके अलावा यूपीपीएससी ने इस पूरी घटना की सीसीटीवी फुटेज भी मांगी है।
आपको बता दें कि UPPSC RO/ARO Paper Leak 11 फरवरी को आयोजित की गई थी। इसके बाद पेपर आउट होने और प्रश्नपत्र की सील टूटने जैसे कई आरोप लगे जिस पर अब आयोग ने कार्रवाई की है। आरओ/एआरओ पेपर लीक मामले की जांच एसटीएफ कर रही है।
Also read UPPSC RO/ ARO Paper Leak: यूपी आरओ/एआरओ परीक्षा पेपर लीक, आयोग ने एसटीएफ को दिए जांच के आदेश
RO ARO Paper Leak: परीक्षा से पहले उत्तर कुंजी वायरल
यूपीपीएससी के सूत्रों के अनुसार, उम्मीदवारों ने दावा किया है कि परीक्षा से एक घंटे पहले सोशल मीडिया पर दोनों पालियों की प्रश्नों की उत्तर कुंजी वायरल हो रही थी। पहली कुंजी में केवल आधे उत्तर सही थे, जबकि दूसरी कुंजी में सभी उत्तर सही थे।
आयोग ने कहा कि यदि प्रश्नपत्र वहीं लीक हुए हैं जहां वे छपे थे, तो प्रश्नपत्रों को कोषागार में सुरक्षित रखना स्थानीय प्रशासन की जिम्मेदारी है। इसमें आयोग की कोई भूमिका नहीं है। ऐसे में सभी 58 जिलों के स्थानीय प्रशासन से संपर्क किया गया है।
इस बीच आरओ/एआरओ परीक्षा का पेपर लीक होने का आरोप लगाते हुए छात्र लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं, वे दोबारा परीक्षा की मांग पर अड़े हुए हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल