Saurabh Pandey | January 24, 2026 | 09:31 AM IST | 1 min read
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आरओ/एआरओ के 419 पदों के लिए 7509 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया था। हालांकि क्वालीफाई नहीं होने पर आयोग ने 116 अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त कर दिए थे।

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ/एआरओ) मुख्य परीक्षा के लिए संशोधित एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपीपीएससी आरओ, एआरओ मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना ओटीआर नंबर, जन्म तिथि, जेंडर और वेरिफिकेशन कोड का उपयोग करना होगा।
यूपीपीएससी आरओ, एआरओ मुख्य परीक्षा 2 और 3 फरवरी 2026 को लखनऊ में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा और परीक्षा के दिन साथ लेकर जाना होगा।
शिफ्ट टाइमिंग, रिपोर्टिंग टाइम और एग्जाम सेंटर से जुड़ी पूरी डिटेल्स एडमिट कार्ड पर साफ-साफ लिखी होंगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिपोर्टिंग टाइम से कम से कम 60 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।