UPPSC RO-ARO Exam 2023: यूपीपीएससी आरओ-एआरओ परीक्षा में अभ्यर्थियों को अपने जिले में नहीं मिलेगा सेंटर
Saurabh Pandey | March 26, 2025 | 02:48 PM IST | 1 min read
यूपीपीएससी ने 11 फरवरी 2023 को दोनों पालियों में आयोजित आरओ, एआरओ प्रीलिम्स परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने के बाद रद्द कर दिया था। यूपीपीएससी आरओ, एआरओ परीक्षा दोबारा आयोजित करवाने के लिए आयोग को अलग से सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने होंगे।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने समीक्षा अधिकारी (आरओ), सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) भर्ती परीक्षा के संबंध में बड़ी जानकारी दी है। आयोग के मुताबिक आरओ, एआरओ परीक्षा में अब अभ्यर्थियों को अपने गृह जनपद में परीक्षा केंद्र नहीं मिलेगा।
यूपीपीसीएस प्रीलिम्स 2024 की तरह ही इस परीक्षा में भी पुरुष अभ्यर्थियों को मंडल से बाहर और महिला अभ्यर्थियों को मंडल के अंदर किसी दूसरे जिले में परीक्षा केंद्र आवंटित किया जाएगा।
इस बार भी परीक्षा लगभग 2 हजार से अधिक केंद्रों पर आयोजित की जा सकती है। केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग केंद्र आवंटन की प्रक्रिया शुरू करेगा।
UPPSC RO-ARO Exam 2023: परीक्षा तिथि
यूपीपीएससी आरओ, एआरओ भर्ती परीक्षा अब 27 अप्रैल 2025 को आयोजित की जाएगी। इससे पहले 11 फरवरी 2024 को प्रदेशभर के 2,387 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित परीक्षा प्रश्नपत्र लीक होने के कारण रद्द कर दी गई थी।
यूपीपीएससी आरओ, एआरओ के 411 पदों पर भर्ती के लिए 10,76,004 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। पहली बार इस परीक्षा के लिए इतनी बड़ी संख्या में आवेदन आए हैं।
यूपीपीएससी सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2025 (पीसीएस 2025) के लिए आवेदन की अंतिम तिथि, जो पहले 24 मार्च, 2025 थी, अब 2 अप्रैल, 2025 तक बढ़ा दी गई है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार सहायक वन संरक्षक (ACF) और रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर (RFO) सहित 210 रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा