UPPSC PCS Answer Key 2024: यूपीपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स आंसर की uppsc.up.nic.in पर जल्द होगी जारी
Saurabh Pandey | December 23, 2024 | 06:44 PM IST | 2 mins read
यूपीपीएससी ने पिछले दो वर्षों में परीक्षा आयोजित होने के 45 दिनों के भीतर परिणाम घोषित कर दिया था। इसलिए उम्मीदवार फरवरी के पहले सप्ताह में यूपीपीएससी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा परिणाम जारी होने की उम्मीद कर सकते हैं।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग जल्द ही यूपीपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी करेगा। जो उम्मीदवार यूपीपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल हुए थे, वेआयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर आंसर की पीडीएफ डाउनलोड कर सकेंगे।
यूपीपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स 2024 आंसर की डाउनलोड करने के लिए किसी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि यूपीपीएससी आंसर की पीडीएफ फॉर्मेट में जारी की जाती है।
यूपीपीएससी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा की उत्तर कुंजी आधिकारिक पोर्टल uppsc.up.nic.in पर जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों को उत्तर कुंजी पर आपत्तियां उठाने का मौका मिलेगा। पीसीएस प्रीलिम्स उत्तर कुंजी पर दर्ज कराई गई चुनौतियों की समीक्षा करने के बाद, यूपीपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स की अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम जारी करेगा।
UPPSC PCS Answer Key 2024: आंसर की डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर यूपीपीएससी प्रीलिम्स आंसर की पर क्लिक करें।
- यूपीपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल आवेदन संख्या, जन्म तिथि दर्ज करें।
- अब सभी सेटों के लिए यूपीपीसीएस प्रीलिम्स 2024 आंसर की पीडीएफ स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- यूपीपीएससी पीसीएस 2024 आंसर की डाउनलोड करें और इसे सेव करें।
UPPSC PCS Answer Key 2024: यूपीपीएससी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा रिजल्ट
यूपीपीएससी ने पिछले दो वर्षों में परीक्षा आयोजित होने के 45 दिनों के भीतर परिणाम घोषित कर दिया था। इसलिए उम्मीदवार फरवरी के पहले सप्ताह में यूपीपीएससी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा परिणाम जारी होने की उम्मीद कर सकते हैं।
पिछले वर्षों के रुझानों की बाते करें तो वर्ष 2023 में यूपीपीएससी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा रिजल्ट 14 मई को पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा के आयोजन से 43 दिन बाद 26 जून को घोषित किया गया था। यूपीपीएससी ने 2022 में 12 जून को आयोजित परीक्षा के लिए यूपीपीएससी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 27 जुलाई को 45 दिनों के भीतर घोषित किया गया था।
UPPSC PCS Answer Key 2024: पिछले वर्ष की कट ऑफ
सामान्य वर्ग के लिए यूपीपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स 2023 कटऑफ 125, एससी- 112, एसटी- 109, ओबीसी- 128, ईडब्ल्यूएस- 129, महिला- 124, पूर्व सैनिक- 104, दिव्यांग व्यक्तियों- 99 है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा