UPPSC PCS Recruitment 2026: यूपीपीएससी पीसीएस परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, पात्रता जानें
Abhay Pratap Singh | July 22, 2026 | 03:45 PM IST | 2 mins read
यूपीपीएससी पीसीएस 2026 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी 27 जुलाई तक शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) की ओर से कंबाइंड स्टेट एंड अपर सबऑर्डिनेट सर्विसेज (PCS) एग्जाम 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जल्द ही बंद कर दी जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अंतिम तिथि 27 जुलाई, 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं।
Don't Miss: Month-wise Current Affairs | Upcoming Government Exams 2023
आवेदक के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से स्नातकोत्तर (PG) की डिग्री होनी चाहिए। पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग मांगी गई। उम्मीदवार की आयु 1 जुलाई, 2026 तक 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु-सीमा में नियमानुसार छूट भी दी जाएगी।
यूपीपीएससी पीसीएस एप्लीकेशन फॉर्म 2026 में सुधार की आखिरी तिथि 3 अगस्त निर्धारित की गई है। यूपीपीएससी पीसीएस 2026 परीक्षा के लिए आवेदन लिंक 25 जून से सक्रिय है। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र भरने से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना अनिवार्य है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 500 पद भरे जाएंगे।
यूपीपीएससी पीसीएस 2026 रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में अनारक्षित/ ईडब्ल्यूएस/ ओबीसी को 125 रुपये और एससी/ एसटी/ एक्स-सर्विसमैन को 65 रुपये का भुगतान करना होगा। दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क में छूट दी गई है, हालांकि ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क 25 रुपये ऑनलाइन माध्यम में जमा करना होगा।
उत्तर प्रदेश सरकार में ग्रुप A और ग्रुप B के पदों को भरने के लिए यूपीपीएससी पीसीएस परीक्षा 2026 आयोजित की जा रही है। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और साक्षात्कार चरण शामिल हैं। कुछ पद केवल लिखित परीक्षा के जरिए ही भरे जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए यूपीपीएससी पीसीएस नोटिफिकेशन 2026 जांच सकते हैं।
UPPSC PCS Apply Online 2026: आवेदन प्रक्रिया
यूपीपीएससी पीसीएस परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करने के लिए नीचे बताए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
- पीसीएस परीक्षा 2026 - ऑनलाइन आवेदन करें लिंक पर क्लिक करें।
- फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और लागू शुल्क का भुगतान करें।
- सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल