UPPSC PCS Admit Card 2024: यूपीपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स एडमिट कार्ड जारी, uppsc.up.nic.in से करें डाउनलोड
Santosh Kumar | December 11, 2024 | 07:16 PM IST | 2 mins read
यूपीपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स 2024 परीक्षा 22 दिसंबर को होगी। यूपीपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स 2024 परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने यूपीपीएससी पीसीएस 2024 प्रारंभिक परीक्षा के लिए आधिकारिक तौर पर एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यूपीपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स 2024 परीक्षा 22 दिसंबर को आयोजित की जाएगी।
यूपीपीएससी पीसीएस एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपना ओटीआर नंबर, जन्म तिथि, लिंग और सत्यापन कोड दर्ज करना होगा। पीसीएस परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
UPPSC PCS Admit Card 2024: सभी 75 जिलों में होगी परीक्षा
जारी अधिसूचना के अनुसार, यूपीपीएससी पीसीएस 2024 परीक्षा उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से 1 घंटा 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी।
यूपीपीएससी पीसीएस 2024 परीक्षा केंद्र में प्रवेश निर्धारित समय से 45 मिनट पहले बंद कर दिया जाएगा। परीक्षा में नकल करना, अनुचित साधनों का उपयोग करना या प्रश्नपत्र लीक करना अपराध माना जाएगा।
इसके लिए 1 करोड़ रुपये तक का जुर्माना और आजीवन कारावास हो सकता है। अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे एडमिट कार्ड पर सभी जानकारी जांच लें। कोई गलती होने पर तुरंत आयोग की हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।
UPPSC PCS Prelims Admit Card 2024: कैसे डाउनलोड करें
अभ्यर्थी नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से यूपीपीएससी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, यूपीपीएससी एडमिट कार्ड पर क्लिक करें।
- अपना पंजीकरण नंबर, जन्म तिथि और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- यूपीपीएससी पीसीएस एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- एडमिट कार्ड को सेव करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
यूपीपीएससी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा में दो वस्तुनिष्ठ प्रकार के पेपर होंगे। पेपर-1 में सामान्य अध्ययन विषय और पेपर-2 में CSAT (सिविल सेवा योग्यता परीक्षा) शामिल है। दोनों पेपर एक ही दिन आयोजित किए जाएंगे।
अगली खबर
]REET Notification 2024: रीट परीक्षा तिथि घोषित; 16 दिसंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानें प्रक्रिया, पंजीकरण शुल्क
आरबीएसई 16 दिसंबर को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर रीट 2024 रजिस्ट्रेशन विंडो खोलेगा। रीट नोटिफिकेशन 2024 से जुड़ी जानकारी इस लेख में आगे दी गई है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें