UPPSC 2024 Prelims Result: यूपीपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स रिजल्ट uppsc.up.nic.in जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Saurabh Pandey | February 28, 2025 | 06:58 PM IST | 2 mins read
यूपीपीएससी पीसीएस प्रारंभिक 2025 का परिणाम उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ के रूप में उपलब्ध कराया गया है।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
यूपीपीएससी पीसीएस 2024 रिजल्ट पीडीएफ के रूप में जारी किया गया है, इसलिए रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए किसी भी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं है।
UPPSC PCS Prelims Result 2024: रिजल्ट डिटेल्स
यूपीपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा के लिए कुल 5,76,154 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। परीक्षा के पहले सत्र में कुल-2,43,111 और दूसरे सत्र में कुल 2,41,359 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए थे। प्रीलिम्स परीक्षा के आधार पर कुल 947 रिक्तियों के सापेक्ष कुल-15066 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में प्रवेश के लिए सफल घोषित किया गया है। यूपीपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा का परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट-https://uppsc.up.nic.in पर अभ्यर्थियों के लिए जारी किया गया है।
यूपीपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स 2025 को पास करने के लिए उम्मीदवार को पेपर 2 में कम से कम 33% अंक प्राप्त करना आवश्यक है।
पात्र व्यक्तियों के लिए यूपीपीएससी पीसीएस प्रारंभिक 2025 की मेरिट सूची उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है। जिन लोगों ने चयन प्रक्रिया के पहले चरण में भाग लिया है, उन्हें पता होना चाहिए कि केवल उन्हीं को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा जो चयन प्रक्रिया के अगले चरण में भाग लेने के लिए पात्र होंगे।
UPPCS 2024 Prelims Result: यूपीपीएससी पीसीएस मुख्य परीक्षा
यूपीपीएससी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा पास कर लेंगे, वे मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे। यूपीपीएससी पीसीएस मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम यूपीपीएससी पीसीएस परिणाम घोषित होने के बाद घोषित किया जाएगा।
यूपीपीएससी पीसीएस मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम एवं मुख्य परीक्षा के लिए सफल अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने के सम्बन्ध में अलग से प्रेस विज्ञप्ति जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों द्वारा प्राप्त अंक /कट-ऑफ अंक फाइनल सेलेक्शन रिजल्ट घोषित होने के बाद आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार