UPPSC News: पीसीएस और आरओ-एआरओ परीक्षा दो दिन में कराने के विरोध में छात्र, आज से करेंगे आंदोलन
Press Trust of India | November 11, 2024 | 09:36 AM IST | 1 min read
इससे पहले आरओ-एआरओ प्री परीक्षा पेपर लीक के कारण रद्द कर दी गई थी जबकि पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2024 भी स्थगित कर दी गई थी।
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) प्री और समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ-एआरओ) परीक्षाएं अलग-अलग तिथियों पर कराने के निर्णय के विरोध में प्रतियोगी छात्रों ने 11 नवंबर से यूपी लोक सेवा आयोग के सामने आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
प्रतियोगी छात्र रमाकांत यादव ने कहा कि आयोग द्वारा दो दिन में परीक्षा कराना नियम विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि आयोग ने नोटिफिकेशन में यह उल्लेख नहीं किया है कि परीक्षा दो दिन में कराई जाएगी।
उनकी मांग है कि परीक्षा पहले की तरह एक ही दिन में कराई जाए। एक अन्य छात्र ने कहा कि अगर आयोग ने दो दिन परीक्षा कराने का फैसला नहीं बदला तो प्रतियोगी छात्र 11 नवंबर से आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
UPPSC News: कार्यालय गेट पर विरोध प्रदर्शन
आयोग ने पिछले मंगलवार को इन परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा की थी। पीसीएस प्री परीक्षा की तिथियां 7 और 8 दिसंबर घोषित की गई हैं, जबकि आरओ-एआरओ प्री परीक्षा की तिथियां 22 और 23 दिसंबर घोषित की गई हैं।
परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के बाद अभ्यर्थियों ने दो दिन में परीक्षा कराने का विरोध शुरू कर दिया था। हाल ही में उन्होंने यूपी लोक सेवा आयोग के गेट पर धरना भी दिया था। इससे पहले आरओ-एआरओ प्री परीक्षा पेपर लीक होने के कारण रद्द कर दी गई थी।
वहीं, आयोग ने यूपी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2024 को भी स्थगित कर दिया था। यह परीक्षा 17 मार्च को होनी थी, लेकिन आयोग ने इसे स्थगित कर दिया। अब यह परीक्षा 7 और 8 दिसंबर को आयोजित की जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा