UPPSC OMR Sheet: यूपीपीएससी ने परीक्षा प्रणाली में किया बदलाव, अब तीन प्रतियों में होगी उत्तर पुस्तिका
Santosh Kumar | June 25, 2024 | 06:54 PM IST | 1 min read
परीक्षा समाप्ति के पश्चात पर्यवेक्षक ओएमआर उत्तर पत्रक की मूल एवं सुरक्षित प्रति प्राप्त कर लेंगे तथा तीसरी प्रति (अभ्यर्थी प्रति-नीली) अभ्यर्थी स्वयं अपने साथ ले जा सकेंगे।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सभी विज्ञापनों के लिए आयोजित वस्तुनिष्ठ प्रकार की परीक्षाओं में बदलाव की घोषणा की है। आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार अब परीक्षाओं में उत्तर पुस्तिका दो की जगह तीन प्रतियों में होगी, जिनकी विशेषताओं को यूपीपीएससी ने अलग-अलग रंगों में वर्गीकृत किया है।
जारी नोटिस में कहा गया है, "अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि आयोग के निर्णयानुसार जारी समस्त विज्ञापनों में उल्लिखित पदों के लिए आयोजित वस्तुनिष्ठ प्रकार की परीक्षाओं में प्रयुक्त उत्तर पुस्तिका अब तीन प्रतियों में होगी। जिसमें पहली प्रति गुलाबी, दूसरी प्रति हरे (सुरक्षित) तथा तीसरी प्रति नीले रंग की होगी।"
आयोग ने आगे कहा कि परीक्षा समाप्ति के पश्चात पर्यवेक्षक ओएमआर उत्तर पत्रक की मूल एवं सुरक्षित प्रति प्राप्त कर लेंगे तथा तीसरी प्रति (अभ्यर्थी प्रति-नीली) अभ्यर्थी स्वयं अपने साथ ले जा सकेंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’