UPPSC CES Mains 2024: यूपीपीएससी स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस मेन्स एग्जाम शेड्यूल जारी, परीक्षा 28 सितंबर से
Abhay Pratap Singh | August 21, 2025 | 11:55 AM IST | 2 mins read
यूपीपीएससी सीईएस प्रारंभिक परीक्षा 2024 में कुल 31, 639 उम्मीदवार शामिल हुए, जिनमें से 7,358 मुख्य परीक्षा के लिए योग्य पाए गए।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से संयुक्त राज्य इंजीनियरिंग सेवा (CES) (सामान्य / विशेष भर्ती) मुख्य परीक्षा कार्यक्रम 2024 जारी कर दिया गया है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, यूपीपीएससी स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस मेन्स 2025 एग्जाम 28 और 29 सितंबर को दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
Don't Miss: Month-wise Current Affairs | Upcoming Government Exams 2023
यूपीपीएससी कंबाइंड स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस (मेन्स) परीक्षा 2024 का शेड्यूल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध करा दिया गया है। राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2024 के माध्यम से आयोग उत्तर प्रदेश में कुल 609 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन करेगा।
UPPSC CES Mains 2025 Exam Date 2024: मुख्य परीक्षा कार्यक्रम
नीचे सारणी में यूपीपीएससी सीईएस मुख्य परीक्षा 2024 कार्यक्रम की जांच कर सकते हैं:
| परीक्षा तिथि व शाखा | पहली पाली | दूसरी पाली |
|---|---|---|
| सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक | दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक | |
|
28 सितंबर, 2025
सिविल शाखा |
1- सामान्य हिंदी
2- मुख्य विषय (सिविल इंजीनियर-1) |
1- सामान्य अध्ययन
2- मुख्य विषय (सिविल इंजीनियर-2) |
|
29 सितंबर, 2025
अन्य शाखा (मैकेनिकल, इंजीनियरिंग-1, विद्युत इंजीनियरिंग-1, कृषि इंजीनियरिंग-1) |
1- सामान्य हिंदी
2- मुख्य विषय (मैकेनिकल, इंजीनियरिंग-1, विद्युत इंजीनियरिंग-1, कृषि इंजीनियरिंग-1) |
1- सामान्य अध्ययन
2- मुख्य विषय (मैकेनिकल, इंजीनियरिंग-2, विद्युत इंजीनियरिंग-2, कृषि इंजीनियरिंग-2) |
यूपीपीएससी स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस 2024 मुख्य परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड उचित समय पर आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया जाएगा, जिसे कैंडिडेट अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की सहायता से डाउनलोड कर सकेंगे। हाल टिकट के साथ एक वैध मूल फोटो पहचान पत्र सत्यापन के लिए परीक्षा केंद्र पर लाना होगा।
संयुक्त राज्य इंजीनियरिंग सेवा (सामान्य / विशेष भर्ती) प्रारंभिक परीक्षा 2024 में कुल 31,639 उम्मीदवार शामिल हुए थे, जिनमें से 7358 मुख्य परीक्षा के लिए योग्य पाए गए। यूपीपीएससी सीईएस परीक्षा 2024 के लिए कुल 78,798 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। अधिक जानकारी के लिए यूपीपीएससी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
UPPSC CES Mains schedule 2024: डाउनलोड करें
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके यूपीपीएससी सीईएस मेन्स शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘CES Mains schedule 2024’ पर क्लिक करें।
- परीक्षा कार्यक्रम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- यूपीपीएससी सीईएस शेड्यूल जांचें और डाउनलोड करें।
अगली खबर
]JMI: जामिया ने शुल्क संशोधन पर दिया स्पष्टीकरण, कहा- केवल नए प्रवेश पाने वाले छात्रों पर 2025-26 से होगा लागू
जेएमआई ने बताया कि, यह संशोधन मात्र नाम मात्र का है और मुख्यतः स्ववित्तपोषित (Self-financed) पाठ्यक्रमों तथा सीमित संख्या में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों पर लागू होता है।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल