UPPSC CES Answer Key 2024: यूपीपीएससी सीईएस आंसर की uppsc.up.nic.in पर जारी, 29 अप्रैल तक दर्ज कराए आपत्तियां
Abhay Pratap Singh | April 24, 2025 | 10:24 PM IST | 2 mins read
यूपीपीएससी सीईएस प्रोविजनल आंसर की 2024 पर उम्मीदवार ऑफलाइन माध्यम में चुनौती दर्ज करा सकते हैं।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2024 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। कंबाइंड इंजीनियरिंग सर्विस (CES) एग्जाम में उपस्थित हुए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर यूपीपीएससी सीईएस प्रोविजनल आंसर की 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपीपीएससी सीईएस प्रारंभिक उत्तर कुंजी 2024 पर उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज कराने का भी मौका दिया गया है। जो उम्मीदवार कंबाइंड इंजीनियरिंग सर्विस एग्जाम आंसर की से संतुष्ट नहीं हैं, वे 29 अप्रैल (शाम 5 बजे) तक ऑफलाइन माध्यम में चुनौती दर्ज करा सकते हैं। समय-सीमा के बाद प्राप्त आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी।
नोटिस में कहा गया कि, प्रश्नोत्तर में कोई विसंगति मिलती है, तो सामान्य ज्ञान (प्रश्न सं. 1 से 25 तक), सामान्य हिंदी (प्रश्न सं. 26 से 50 तक) व इंजीनियरिंग एप्टीट्यूड (प्रश्न सं. 51 से 150 तक) के लिए आपत्तियां अलग-अलग एक ही बंद लिफाफे में ‘परीक्षा नियंत्रक, अतिगोपन-5 अनुभाग, उ. प्र. लोक सेवा आयोग, प्रयागराज-211018’ पते पर भेजना होगा।
आयोग ने कहा कि, “बिना साक्ष्य के / अपठनीय व असंगत साक्ष्य युक्त तथा भिन्न बारकोड क्रम संख्या के आधार पर भेजी गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।” अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार यूपीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर नोटिस की जांच कर सकते हैं।
उम्मीदवार ऑफलाइन आपत्तियां डाक द्वारा या आयोग के काउंटर पर कार्यदिवस में उपलब्ध करा सकते हैं। यूपीपीएससी द्वारा सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा (प्रा) परीक्षा 2024 का आयोजन 20 अप्रैल को सात जिलों में आयोजित की गई थी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 604 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
UPPSC CES Prelims Answer Key 2024: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके सीईएस प्रोविजनल आंसर की 2024 डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, उत्तर कुंजी टैब पर जाएं।
- सीईएस उत्तर कुंजी 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- उत्तर कुंजी जांचें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार