Trusted Source Image

UPPSC APO 2025 Mains Admit Card: यूपीपीएससी एपीओ मेन एडमिट कार्ड uppsc.up.nic.in पर जारी, परीक्षा तिथि जानें

Abhay Pratap Singh | June 21, 2026 | 11:46 AM IST | 1 min read

यूपीपीएससी असिस्टेंट प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ओटीआर नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

यूपीपीएससी एपीओ 2025 मुख्य परीक्षा 28 जून, 2026 से शुरू होगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
यूपीपीएससी एपीओ 2025 मुख्य परीक्षा 28 जून, 2026 से शुरू होगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने विज्ञापन संख्या:- A-8/E-1/2025 के तहत सहायक अभियोजन अधिकारी (मुख्य) परीक्षा 2025 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर यूपीपीएससी एपीओ मेन एडमिट कार्ड 2026 जांच सकते हैं।

यूपीपीएससी असिस्टेंट प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर 2026 मेन एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ओटीआर नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर यूपी एपीओ एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र आधारकार्ड आदि लाना होगा, इसके बिना प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

आयोग द्वारा सहायक अभियोजन अधिकारी 2025 मुख्य परीक्षा 28 जून से 30 जून, 2026 तक आयोजित की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा में सफल और मुख्य परीक्षा के लिए समय-सीमा के भीतर आवेदन पत्र जमा करने वाले उम्मीदवार ही यूपीएसएसएससी एपीओ मेन एग्जाम 2025 के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Also readUPSSSC Lower PCS Online Form 2026: यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस के लिए आवेदन की लास्ट डेट बढ़ी, पद बढ़कर 2587 हुए

यूपीपीएससी एपीओ मेन्स एडमिट कार्ड 2026 में उम्मीदवार का नाम, आवेदन संख्या, रोल नंबर, परीक्षा तिथि व समय, परीक्षा केंद्र का नाम व पूरा पता और परीक्षा दिवस निर्देश सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरण जांच सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 182 सहायक अभियोजन अधिकारी के पदों को भरा जाएगा।

यूपीपीएससी एपीओ मुख्य परीक्षा पैटर्न के अनुसार, लिखित परीक्षा (वर्णनात्मक) में कुल 6 प्रश्न पत्र होंगे, जिसमें सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान, क्रिमिनल लॉ एंड प्रोसीजर, एविडेंस एक्ट और माइनर एक्ट्स एंड लोकल लॉ शामिल है। मुख्य परीक्षा कुल 500 अंकों के लिए आयोजित की जाती है।

UPPSC APO Mains Admit Card 2026: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार यूपीपीएससी एपीओ मेन्स एडमिट कार्ड 2026 जांच सकते हैं:

  • यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, भर्ती डैशबोर्ड टैब पर जाएं।
  • सहायक अभियोजन अधिकारी (मुख्य) परीक्षा 2025 एडमिट कार्ड पर क्लिक करें।
  • कैंडिडेट अपना प्रवेश पत्र जांचें और प्रिंटआउट निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications