UPPSC Protest in Prayagraj: यूपीपीएससी अभ्यर्थियों की मांग मान लेने के बाद भी आंदोलन जारी, वजह जानें
Abhay Pratap Singh | November 15, 2024 | 03:09 PM IST | 2 mins read
यूपी सरकार ने आरओ-एआरओ परीक्षा के लिए कमेटी बनाने को कहा है। वहीं, आंदोलन कर रहे यूपीपीएससी छात्र RO-ARO परीक्षा के लिए तुरंत नोटिफिकेशन जारी करने की मांग कर रहे हैं।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बीते कई दिनों से यूपीपीएससी आरओ-एआरओ और पीसीएस प्री एग्जाम दो दिनों में कराने के विरोध में जारी आंदोलन के चलते आयोग ने छात्रों की मांगे मान ली हैं, फिर भी छात्रों का आंदोलन जारी है। उनका कहना है कि जब तक सरकार सभी मांगों को नहीं मानती तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।
दरअसल, आयोग द्वारा यूपीपीएससी पीसीएस प्री एग्जाम 7 और 8 दिसंबर को दो सत्रों में और समीक्षा अधिकारी-सहायक समीक्षा अधिकारी (RO-ARO) परीक्षा 22 और 23 दिसंबर को आयोजित कराई जानी थी। छात्रों के विरोध के बाद पीसीएस प्री एग्जाम को पहले की तरह ‘वन डे वन शिफ्ट’ में कराने का ऐलान करते हुए मांग मान ली गई।
वहीं, आरओ-एआरओ परीक्षा स्थगित करने की बात कहते हुए कमेटी बनाकर फैसला लेने का निर्णय किया गया। जिसके बाद यूपीपीएससी आरओ-एआरओ परीक्षा एक दिन में कराने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे यूपीपीएससी छात्रों का प्रदर्शन अभी भी जारी है। बता दें कि, यूपीपीएससी आंदोलन में दो परीक्षाओं के छात्र शामिल हैं।
Also read UKPSC PCS Mains Exam 2024 Postponed: यूकेपीएससी पीसीएस मेन्स परीक्षा स्थगित, नई डेट्स जल्द
समीक्षा अधिकारी-सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा एक दिन में कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का कहना है कि यह परीक्षा एक पाली में होगी भी या नहीं अभी तक यह स्पष्ट नहीं है। सरकार पहले स्पष्ट करे कि आरओ-एआरओ परीक्षा कब होगी और सरकार द्वारा गठित कमेटी क्या निर्णय लेगी?
इसके अलावा, आंदोलनकारी यूपीपीएससी अभ्यर्थियों ने आरओ और एआरओ परीक्षा स्थगित करने के फैसले का विरोध भी किया। उनका कहना है कि RO-ARO भर्ती परीक्षा की अधिसूचना तुरंत जारी की जाए। यदि ऐसा नहीं किया गया तो उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।
योगी सरकारी के हस्तक्षेप के चलते आयोग द्वारा अपना फैसला वापस लिए जाने के बाद भी यूपीपीएससी छात्र जिस (RO-ARO) प्रतियोगी परीक्षा को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, उसमें कुल 411 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए 10,00,000 से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। इससे पहले, RO-ARO परीक्षा 11 फरवरी, 2024 को आयोजित की गई थी, जिसे पेपर लीक के आरोपों और छात्रों के प्रदर्शन के कारण स्थगित कर दिया गया था।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल