UP Board Time Table 2025: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा की डेटशीट upmsp.edu.in पर जल्द होगी जारी
Saurabh Pandey | November 9, 2024 | 06:59 PM IST | 2 mins read
यूपी बोर्ड ने पिछले साल डेटशीट 7 दिसंबर 2023 को जारी की थी। हालांकि, इस वर्ष अभी तक टाइमटेबल कब जारी होगा, इस पर कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं हुई है।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Nowनई दिल्ली: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपीएमएसपी की तरफ से यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के लिए टाइमटेबल जल्द ही जारी किया जाएगा। इन कक्षाओं के लिए टाइमटेबल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी किया जाएगी। यूपी बोर्ड परीक्षाओं के लिए पंजीकृत छात्र-छात्राएं आधिकारिक पोर्टल पर जाकर इसे देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
New: UP Board 10th Time Table 2027 PDF
Also See: Best Stream After 10th | Best Courses After 10th
Don't Miss: UP Board Class 10th QP's & Answer Key 2026
इससे पहले, उत्तर प्रदेश बोर्ड ने 12 अप्रैल, 2024 को शैक्षणिक कैलेंडर 2024-25 जारी किया था। यूपी बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 2025 जनवरी से फरवरी तक आयोजित की जाएंगी।
यूपी बोर्ड ने पिछले साल डेटशीट 7 दिसंबर 2023 को जारी की थी। हालांकि, इस वर्ष अभी तक टाइमटेबल कब जारी होगा, इस पर कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं हुई है।
UP Board Eaxm 2025: शैक्षणिक कैलेंडर जारी
यूपीएमएसपी की तरफ से पहले सभी यूपी बोर्ड से संबद्ध स्कूलों में 2024-25 शैक्षणिक वर्ष के लिए एक शैक्षणिक कैलेंडर जारी किया गया था। इस शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार, प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए तारीखें 21 जनवरी से 5 फरवरी, 2025 तक निर्धारित हैं, हालांकि, थ्योरी परीक्षाओं के लिए यूपीएमएसपी परीक्षा की तारीखें फरवरी 2025 में घोषित की जाएंगी। विस्तृत यूपी बोर्ड टाइम टेबल 2025 कक्षा 10वीं और 12वीं की घोषणा बोर्ड परीक्षा शुरू होने से दो महीने पहले की जाएगी।
UP Board Eaxm 2025: टाइम टेबल एक साथ होगा जारी
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों के लिए यूपी बोर्ड टाइम टेबल 2025 एक ही पीडीएफ में जारी करेगा। यूपीएमएसपी बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा की तारीखों, परीक्षा समय और महत्वपूर्ण निर्देशों वाली अधिसूचना पीडीएफ यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in से डाउनलोड की जा सकती है।
वर्ष 2023 में यूपी बोर्ड कक्षा 10 और कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 22 फरवरी 2024 से शुरू होकर 9 मार्च 2024 तक चली थीं। इसके साथ ही, यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षाएं जनवरी- फरवरी में हुई थीं। प्रायोगिक परीक्षाएं दो चरणों में आयोजित कराई गई थीं। पहला फेज 25 जनवरी से 1 फरवरी, 2024 तक और दूसरा चरण 2 फरवरी से 9 फरवरी, 2024 तक आयोजित किया गया था।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार