UPMSP Result 2025: यूपी बोर्ड परीक्षार्थियों के शैक्षिक विवरण में संशोधन आज से शुरू, 9 अप्रैल तक मौका
Saurabh Pandey | April 7, 2025 | 10:26 AM IST | 2 mins read
यूपीएमएसपी के मुताबिक, प्रदेश के 62 जिलों के कुल 420 स्कूलों ने अभी तक बोर्ड की वेबसाइट पर छात्रों के अंक अपलोड नहीं किए हैं। हालांकि, अगर तय समय सीमा तक अंक अपलोड नहीं किए गए तो परीक्षार्थियों को फेल घोषित कर दिया जाएगा।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Nowनई दिल्ली : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) ने परीक्षार्थियों के शैक्षिक विवरणों की त्रुटियों को सुधारने का एक और मौका दिया है। यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल छात्र-छात्राओं के शैक्षिक विवरणों में यदि अभी भी विषय/वर्ग, नाम, माता/पिता के नाम में वर्तनी त्रुटि, जन्मतिथि, जेंडर, जाति, फोटो आदि का संशोधन बाकी है तो संबंधित स्कूल के प्रधानाचार्य बोर्ड की वेबसाइट पर सात से नौ अप्रैल की शाम छह बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
New: UP Board 10th Time Table 2027 PDF
Also See: Best Stream After 10th | Best Courses After 10th
Don't Miss: UP Board Class 10th QP's & Answer Key 2026
बोर्ड की तरफ से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की वर्ष 2025 की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षाओं में सम्मिलित हुए छात्र/छात्राओं के शैक्षिक विवरणों में यदि अभी भी किसी प्रकार की त्रुटि जैसे - विषय/वर्ग, छात्र के नाम, माता/पिता के नाम में वर्तनी त्रुटि, जन्मतिथि, जेंडर, जाति, फोटो आदि का संशोधन बाकी है तो परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर प्रधानाचार्य द्वारा लॉगिन कर निर्धारित प्रारूप एवं मैन्युअल को डाउनलोड कर लें।
इसके बाद संबंधित प्रधानाचार्य द्वारा निर्धारित प्रारूप पर अपेक्षित संशोधन का विवरण मैन्युअल के अनुसार दर्ज कर स्वयं सत्यापित करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक से अप्रूव कराने के बाद विद्यालय द्वारा वेबसाइट पर पुनः लॉगिन कर पूरित प्रारूप एवं समस्त आवश्यक साक्ष्य / प्रपत्रों को अपलोड कर दिया जाए। इसके लिए 7 अप्रैल 2025 से 9 अप्रैल 2025 को शाम 6 बजे तक परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in सक्रिय रहेगी।
UP Board Result 2025: आंतरिक मूल्यांकन अंक अपलोड करने का आखिरी दिन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने राज्य के सभी स्कूल प्रिंसिपलों और प्रमुखों को शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए नैतिकता, योग, खेल और शारीरिक शिक्षा विषयों के लिए छात्रों के आंतरिक मूल्यांकन के अंक अपलोड करने का निर्देश दिया है। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर छात्रों के अंक जमा करने की अंतिम तिथि 7 अप्रैल शाम 4 बजे तक है।
UP Board Result 2025: कुल 420 स्कूलों ने नहीं अपलोड किए अंक
यूपीएमएसपी के मुताबिक, प्रदेश के 62 जिलों के कुल 420 स्कूलों ने अभी तक बोर्ड की वेबसाइट पर छात्रों के अंक अपलोड नहीं किए हैं। हालांकि, अगर तय समय सीमा तक अंक अपलोड नहीं किए गए तो परीक्षार्थियों को फेल घोषित कर दिया जाएगा। साथ ही, अगर स्कूल के प्रधानाचार्यों की लापरवाही के कारण छात्रों के परीक्षा अंक प्रभावित होते हैं तो जिले के जिला विद्यालय निरीक्षक इसकी उचित निगरानी के लिए पूरी तरह जिम्मेदार होंगे।
अगली खबर
]UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कब आएगा? संभावित तिथि, लेटेस्ट अपडेट जानें
इस साल, यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल हुए लगभग 51.37 लाख छात्रों की कॉपियों का मूल्यांकन करने के लिए करीब 1.5 लाख शिक्षकों को नियुक्त किया गया था।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी