UP Board Result 2024: यूपीएमएसपी ने छात्रों को अंक बढ़ाने को लेकर साइबर ठगों से सावधान रहने की अपील की
Abhay Pratap Singh | April 4, 2024 | 07:52 PM IST | 2 mins read
यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्रों और उनके अभिभावकों को साइबर ठगों की कॉल आने पर जिला विद्यालय निरीक्षक को जानकारी देनी होगी।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (यूपीएमएसपी) ने यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए छात्रों और उनके अभिभावकों को साइबर ठगों से सावधान रहने की अपील की है। कहा गया कि कक्षा 10वीं व 12वीं के छात्रों को अंक बढ़ाने का लालच देकर साइबर अपराधियों द्वारा ठगी की जा सकती है।
Explore: Online JEE & NEET Test Series, Courses & Study Materials
Latest: IIT Courses After Class 12th PCM Without JEE
Also See: UP Board Class 12th QP's & Answer Key 2026
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
यूपीएमएसपी ने आज यानी 4 अप्रैल को जारी नोटिस में बताया कि फेल छात्रों को पास कराने का प्रलोभन देकर साइबर ठगों द्वारा फोन कॉल पर धन की मांग की जाएगी। यूपी बोर्ड वार्षिक परीक्षा में शामिल छात्र व उनके अभिभावक ऐसे किसी भी ठगों के बहकावे में न आएं।
सेक्रेटरी माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड ने सोशल साइट ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर जानकारी देते हुए बताया कि, “अंक बढ़ाने और पास कराने के लिए फोन कॉल्स आने पर छात्र और उनके अभिभावकों को मामले की जानकारी तत्काल जनपद के जिला विद्यालय निरीक्षक को देनी होगी।”
Also read UP Board Result 2024: यूपी बोर्ड रिजल्ट कॉपियों का मूल्यांकन पूरा; इन वेबसाइट्स पर जारी होंगे नतीजे
बोर्ड द्वारा जारी सूचना में कहा गया कि, “गत वर्षों में भी ऐसी घटनाओं के प्रति जनसामान्य को सचेत करते हुए इस प्रकार की ठगी का प्रयास करने वाले साइबर ठगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई थी। छात्र और अभिभावक ऐसे किसी भी फोन कॉल्स पर ध्यान न दें।”
यूपीएमएसपी द्वारा यूपी बोर्ड 2024 परीक्षा 22 फरवरी से 9 मार्च तक आयोजित की गई थी। यूपी बोर्ड परीक्षा में इस वर्ष 55 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था। जिनमें से यूपी बोर्ड माध्यमिक परीक्षा 2024 के लिए 29,47,311 छात्रों ने और यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 के लिए 25,77,997 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया।
हाल ही में यूपी बोर्ड सचिव ने बताया कि कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का मूल्यांकन 12 दिनों में पूरा कर लिया गया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जल्द यूपी बोर्ड माध्यमिक और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम 2024 जारी किए जाएंगे। आधिकारिक घोषणा के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट up.results.nic.in पर रिजल्ट देख सकेंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र