UPCATET 2024 Form Correction: एसवीपीयूएटी यूपीसीएटीईटी आवेदन करेक्शन का आज अंतिम दिन, जल्दी करें
Saurabh Pandey | May 18, 2024 | 03:22 PM IST | 1 min read
UPCATET 2024 परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड (सीबीटी) में ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। एसवीपीयूएटी यूपीसीएटीईटी परीक्षा की अवधि तीन घंटे होगी।
नई दिल्ली : सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एसवीपीयूएटी) मेरठ में यूपी संयुक्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी प्रवेश परीक्षा (यूपीसीएटीईटी) 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा कर चुके उम्मीदवारों के लिए आवेदन पत्र में सुधार की सुविधा आज यानी 18 मई को समाप्त हो रही है। जिन उम्मीदवारों ने प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है, वे अपने यूपीसीएटीईटी आवेदन पत्र में वांछित सुधार आधिकारिक वेबसाइट upcatet.org पर जाकर कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और पता जैसे व्यक्तिगत विवरण एडिट करने की अनुमति नहीं है। आवेदन पत्र में सुधार करने की सुविधा एक बार ही दी जाएगी। इसके बाद UPCATET 2024 फॉर्म फ्रीज कर दिया जाएगा।
UPCATET 2024: आवेदन सुधार डिटेल
यूपीसीएटीईटी आवेदन सुधार सुविधा के माध्यम से उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र में निम्नलिखित विवरण एडिट कर सकते हैं-
- फोटो
- हस्ताक्षर
- शैक्षणिक विवरण
- परीक्षा शहर की प्राथमिकता
- वर्ग
UPCATET 2024: परीक्षा पैटर्न
UPCATET 2024 परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड (सीबीटी) में ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। यूपीसीएटीईटी परीक्षा की अवधि तीन घंटे होगी। प्रश्न पत्र में कुल 200 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को 4 अंक मिलेंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा। यूपीसीएटीईटी पेपर का माध्यम अंग्रेजी और हिंदी है।
Also read UGC NET June 2024: यूजीसी नेट जून रजिस्ट्रेशन का कल आखिरी दिन, 21 मई से शुरू होगी सुधार प्रक्रिया
UPCATET 2024: परीक्षा डिटेल
UPCATET 2024 परीक्षा 11 और 12 जून को आयोजित होने वाली है। UPCATET एडमिट कार्ड 27 मई तक ऑनलाइन जारी हो सकता है। जबकि UPCATET Result 2024 22 जून को घोषित किया जाएगा।
अगली खबर
]NEET UG 2024: नीट यूजी के नतीजों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, परीक्षा दोबारा कराने की याचिका खारिज
कथित कदाचार और पेपर लीक के कारण इस साल नीट यूजी परीक्षा रद्द करने की मांग की थी। हालांकि,सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि परीक्षा के नतीजे जारी किए जाएंगे और दोबारा परीक्षा नहीं होगी।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा