Abhay Pratap Singh | August 17, 2026 | 11:45 AM IST | 2 mins read
यूपीएसएसएससी टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप सी आंसर की 2026 ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से कल टेक्निकल सहायक ग्रुप सी 2026 लिखित परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर चुनौती दर्ज कराने की विंडो बंद कर दी जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर 18 अगस्त तक ऑनलाइन आपत्तियां उठा सकते हैं।
यूपीएसएसएससी टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप सी आंसर की 2026 ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। अंतिम तिथि के बाद आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया स्वतः समाप्त हो जाएगी। प्रोविजनल आंसर की पीडीएफ 17 अगस्त तक डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध रहेगी।
अभ्यर्थियों को आपत्ति शुल्क के रूप में प्रति प्रश्न 100 रुपये देना होगा। भुगतान प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण होने के बाद दर्ज की गई आपत्तियों में किसी भी प्रकार के संशोधन की अनुमति नहीं होगी। उम्मीदवार केवल एक बार ही आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। ऑनलाइन के अलावा किसी अन्य माध्यम से भेजी गई चुनौती स्वीकार नहीं की जाएगी।
यूपी टेक्निकल असिस्टेंट आंसर की 2026 ऑब्जेक्शन लिंक 12 अगस्त से सक्रिय है। लिखित परीक्षा 9 अगस्त को आयोजित की गई थी और प्रोविजनल उत्तर कुंजी 11 अगस्त को उपलब्ध करा दी गई थी। उम्मीदवार उत्तर कुंजी की मदद से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 2759 प्राविधिक सहायक ग्रुप सी के पदों को भरा जाएगा। लिखित परीक्षा में चयनित उम्मीदवार ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी दस्तावेज में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार 18 अगस्त 2026 तक चुनौती दर्ज करा सकते हैं: