UP STET Answer Key 2026 Objection: यूपी एसटीईटी आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि नजदीक, चरण जानें
Abhay Pratap Singh | November 10, 2026 | 10:26 AM IST | 2 mins read
यूपीईएसएससी एसटीईटी आंसर की 2026 ऑब्जेक्शन फीस के रूप में प्रति प्रश्न 100 रुपये का भुगतान करना होगा।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर चुनौती दर्ज करने की प्रक्रिया जल्द ही समाप्त कर दी जाएगी। कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर आखिरी तिथि 12 नवंबर, 2026 को रात 11:59 बजे तक आपत्तियां उठा सकते हैं।
यूपीईएसएससी एसटीईटी आंसर की 2026 ऑब्जेक्शन फीस के रूप में प्रति प्रश्न 100 रुपये का भुगतान करना होगा। उम्मीदवार एक या एक से अधिक आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं। अन्य किसी माध्यम अथवा डाक/ प्रत्यावेदन द्वारा उत्तर कुंजी के संबंध में दी गई आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। आपत्ति दर्ज करने का दिशा निर्देश नोटिस में जांच सकते हैं।
यूपी स्पेशल टीईटी आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए रोल नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। अंतिम तिथि के बाद आपत्ति लिंक स्वतः निष्क्रिय हो जाएगी। यूपीईएसएसएससी स्पेशल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 की मास्टर सेट की प्रोविजनल उत्तर कुंजी 5 नवंबर, 2026 को अपलोड कर दी गई है।
प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी तैयार और जारी की जाएगी। इसके बाद आयोग, यूपीईएसएससी एसटीईटी फाइनल आंसर की के आधार पर परीक्षा परिणाम घोषित करें।
UPESSC STET Answer Key 2026 Objection Window: आपत्ति प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके जल्द से जल्द चुनौतियां दर्ज कर सकते हैं:
- आपत्ति दर्ज करने के लिए, सबसे पहले अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके ‘आपत्ति विंडो’ लॉगिन करें। इसके बाद, उस प्रश्न को चुनें जिस पर आप आपत्ति जताना चाहते हैं और अपनी आपत्ति दर्ज करें।
- उम्मीदवार को 'आपत्ति विंडो' में संबंधित प्रश्न के सामने दिए गए ड्रॉप-डाउन मेनू से आपत्ति का प्रकार चुनकर अपनी आपत्ति दर्ज करनी होगी।
- उम्मीदवार एक या एक से अधिक आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं और ‘व्यू ऑब्जेक्शन समरी’ पर क्लिक करके अपनी आपत्तियों की सारांश रिपोर्ट देख सकते हैं। उम्मीदवार प्रिंट आइकन पर क्लिक करके इस सारांश रिपोर्ट का प्रिंट भी ले सकते हैं।
- उम्मीदवार को दर्ज की गई आपत्ति के सामने दिए गए टेक्स्ट बॉक्स में उसका उचित तर्क या संदर्भ (justification/reference) देना होगा।
- आपत्ति को सफलतापूर्वक दर्ज करने के लिए उम्मीदवार को प्रति आपत्ति 100 रुपये का शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। इसके लिए ‘व्यू ऑब्जेक्शन समरी’ टैब में दिए गए विकल्प पर क्लिक करें।
उत्तर प्रदेश विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 का आयोजन 3 नवंबर को किया गया था। नवीनतम अपडेट के लिए यूपीईएसएससी की वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करने की सलाह दी गई है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार