UP School News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में नर्सरी कक्षा के बच्चे की मौत के मामले में दो शिक्षिकाएं गिरफ्तार
Press Trust of India | May 22, 2025 | 08:30 AM IST | 1 min read
पुलिस ने बताया कि अध्यापिका आरती जायसवाल और शिवांगी जायसवाल को गिरफ्तार किया गया और नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
उत्तर प्रदेश: प्रयागराज के यमुनानगर में महेवा के पास 15 मई को एक स्कूल में नर्सरी कक्षा के चार वर्षीय बच्चे की पीट-पीटकर हत्या के मामले में बुधवार (21 मई) को दो शिक्षिकाओं को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि थाना नैनी में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर अध्यापिका आरती जायसवाल और शिवांगी जायसवाल को चौकी एग्रीकल्चर के पास गिरफ्तार किया और नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
आरती जायसवाल ने कहा, "15 मई 2025 को मैं कक्षा 7 को पढ़ा रही थी, तभी शिवांगी जायसवाल ने मुझे अपनी कक्षा में बुलाया। जब मैं वहां पहुंची तो मैंने देखा कि एक नर्सरी का बच्चा रो रहा था और शिवांगी उसे थप्पड़ मार रही थी।"
पुलिस ने कहा, ‘‘आरती ने बताया कि शिवांगी ने उनसे कहा कि यह बच्चा गाली दे रहा है, जिससे उसे भी गुस्सा आ गया और उसने भी बच्चे को थप्पड़ मार दिया। 10 मिनट बाद बच्चा रोते हुए गिर गया। वह रोते-रोते पानी मांग रहा था।’’
आरोपी ने बताया, ''जब बच्चे की सांसें तेज होने लगीं तो हमने मोबाइल से उसके परिजनों को सूचना दी।'' बच्चे के पिता की शिकायत पर नैनी थाने में दोनों शिक्षिकाओं के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के तहत मामला दर्ज किया गया है।
अगली खबर
]RBSE 12 Result 2025 (Out) Live: आरबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी; 98.43% पास, आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स परिणाम लिंक
बोर्ड की ओर से आधिकारिक जानकारी के अनुसार रिजल्ट शाम 5 बजे जारी किया गया है। आरबीएसई 12वीं रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर चेक कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल