UP Police OTR 2025: यूपी पुलिस भर्ती के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, प्रक्रिया uppbpb.gov.in पर शुरू
Abhay Pratap Singh | July 31, 2025 | 03:25 PM IST | 2 mins read
यूपीपीआरपीबी ने कहा कि, यह प्रक्रिया विभिन्न भर्तियों को पारदर्शिता एवं शुचितापूर्ण तरीके से संपन्न कराए जाने एवं आवेदन प्रक्रिया को सुगम एवं सुविधाजनक बनाए जाने हेतु अपनायी जा रही है।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी पुलिस विभाग में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) प्रक्रिया अनिवार्य कर दी है। इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आज यानी 31 जुलाई से uppbpb.gov.in पर ओटीआर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
आधिकारिक सूचना के अनुसार, “उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा समस्त विज्ञापित किए जाने वाले पदों के आवेदन हेतु One Time Registration (OTR) की प्रणाली दिनांक 31-7-2025 से लागू किए जाने का निर्णय लिया गया है।”
आगे कहा गया कि, यह प्रक्रिया विभिन्न भर्तियों को पारदर्शिता एवं शुचितापूर्ण तरीके से संपन्न कराए जाने एवं आवेदन प्रक्रिया को सुगम एवं सुविधाजनक बनाए जाने हेतु अपनायी जा रही है। अभ्यर्थियों से अपेक्षा की जाती है कि बोर्ड की वेबसाइट https://uppbpb.gov.in पर जाकर आवश्यक विवरण के साथ OTR की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
यूपीपीआरपीबी ने आगे कहा कि, ओटीआर पंजीकरण करने के लिए अभ्यर्थियों की सुविधा हेतु FAQ व वीडियो का लिंक भी वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है। यदि अभ्यर्थियों को OTR पंजीकरण करने में समस्या आती है, तो वे हेल्पलाइन नंबर 1800 9110 005 पर सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे के बीच संपर्क कर सकते हैं।
यूपी पुलिस कांस्टेबल एवं एसआई सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक कैंडिडेट डायरेक्ट ओटीआर लिंक apply.upprpb.in के माध्यम से वन टाइम रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार यूपीपीआरपीबी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
UP Police OTR Registration Online: महत्वपूर्ण निर्देश
- प्रत्येक आवेदक को ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर के साथ पंजीकरण करना होगा, जो परीक्षा प्रक्रिया के दौरान अपरिवर्तनीय होगा।
- आवेदक अपनी पंजीकरण प्रक्रिया को आधार, डिजिलॉकर, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन या पासपोर्ट का उपयोग करके पूरा कर सकते हैं।
- केवल मेट्रिकुलेशन/ हाई स्कूल प्रमाणपत्र में अंकित विवरण ही वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) के लिए मान्य माने जाएंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल