UP Police Constable 2024 Answer Key: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल आंसर-की लेटेस्ट अपडेट, uppbpb.gov.in पर होगी जारी
Saurabh Pandey | September 7, 2024 | 09:06 AM IST | 1 min read
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई थी।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीबीपीबी) द्वारा जल्द ही यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 की प्रोविजनल आंसर-की जारी की जाने की उम्मीद है। यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल आंसर-की जारी होने के बाद परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर आंसर की देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
जो उम्मीदवार यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा पास कर लेंगे, उन्हें फिजिकल एंड्योरेंस टेस्ट (पीईटी) के लिए उपस्थित होना होगा। जो लोग पीईटी के लिए उपस्थित हो रहे हैं उन्हें एक वैध पहचान पत्र, पासपोर्ट आकार की तस्वीर और ई-एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट ले जाना होगा।
UP Police Constable Answer Key 2024: परीक्षा तिथि
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2024 लिखित परीक्षा दो चरणों में आयोजित की गई थी। पहला चरण 23, 24, 25 अगस्त को और दूसरा चरण 30 और 31 अगस्त, 2024 को आयोजित की गई थी।
UP Police Constable Answer Key 2024: परीक्षा विवरण
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2024 लिखित परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक 67 जिलों में 1,174 स्थानों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा के पहले चरण के दौरान, लगभग 28.91 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा दी, जबकि 30 और 31 अगस्त को दूसरे चरण में लगभग 19.26 लाख उम्मीदवारों ने भाग लिया था।
UP Police Constable Answer Key 2024: डाउनलोड का तरीका
- सबसे पहले यूपी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
- अब कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा प्रारंभिक उत्तर कुंजी डाउनलोड लिंक पर जाएं।
- पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके लॉगिन करें।
- अब उत्तर कुंजी डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई