UP Police PET Exam Date: यूपी पुलिस पीईटी एडमिट कार्ड डेट घोषित, 10 फरवरी से एग्जाम, अधिसूचना जारी
Santosh Kumar | January 30, 2025 | 03:23 PM IST | 2 mins read
बोर्ड शारीरिक दक्षता परीक्षा के दूसरे चरण के लिए एडमिट कार्ड 10 फरवरी 2025 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2023 के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) की तिथि घोषित कर दी है। बोर्ड द्वारा पीईटी का आयोजन 10 फरवरी 2025 से किया जाएगा। प्रथम चरण में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड 3 फरवरी को जारी किए जाएंगे। बोर्ड ने इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर नोटिस जारी किया है।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड कांस्टेबल भर्ती 2023 के अंतर्गत सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा के दूसरे चरण के एडमिट कार्ड 10 फरवरी 2025 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा।
अभ्यर्थियों को अपने एडमिट कार्ड में दी गई तिथि व समय के अनुसार परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। अगर किसी अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में परेशानी आती है तो वह हेल्पलाइन नंबर 8867786192 पर संपर्क कर सकता है।
UP Police PET Admit Card: भर्ती बोर्ड द्वारा पीईटी की प्रक्रिया
भर्ती बोर्ड 2023 में जारी अधिसूचना के अनुसार पीईटी प्रक्रिया आयोजित करेगा। अभिलेखों के सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होना होगा, जो सिर्फ पात्रता निर्धारण के लिए होगी।
इस परीक्षा में पुरुष अभ्यर्थियों को 4.8 किलोमीटर की दौड़ 25 मिनट में तथा महिला अभ्यर्थियों को 2.4 किलोमीटर की दौड़ 14 मिनट में पूरी करनी होगी। जो अभ्यर्थी निर्धारित समय में दौड़ पूरी नहीं कर पाएंगे, उन्हें योग्य नहीं माना जाएगा।
UP Police PET Exam Date: परिणाम प्रत्येक दिन के अंत में
पीईटी के दौरान मैनुअल टाइमिंग की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा की सुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सीसीटीवी कवरेज, मानकीकृत इलेक्ट्रॉनिक टाइमिंग उपकरण एवं बायोमेट्रिक्स का उपयोग किया जाएगा।
पीईटी में सफल और असफल उम्मीदवारों की सूची समिति के सदस्यों के संयुक्त हस्ताक्षर से घोषित की जाएगी। परीक्षा परिणाम प्रत्येक दिन के अंत में परीक्षा स्थल के नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित किया जाएगा। उम्मीदवारों को निर्धारित केंद्र पर पहुंचना होगा।
अभ्यर्थियों को अपना प्रवेश पत्र, वैध पहचान पत्र साथ लाना होगा। यदि वे निर्धारित तिथि पर उपस्थित होने में असमर्थ हैं, तो वे उसी दिन परीक्षा स्थल पर व्यक्तिगत रूप से या किसी प्रतिनिधि के माध्यम से समिति को आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा