Saurabh Pandey | February 13, 2024 | 04:16 PM IST | 1 min read
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 का एडमिट कार्ड जारी होने वाला है। यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा 2024 के लिए पंजीकृत उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड जल्द ही यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 का एडमिट कार्ड जारी करने वाला है। यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा 2024 के लिए पंजीकृत उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी जन्मतिथि और पंजीकरण संख्या दर्ज करनी होगी।
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 प्रदेश के 75 जिलों में 17 और 18 फरवरी 2024 को दो पालियों में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक दोनों ही दिनों में आयोजित की जाएगी।
इससे पहले यूपीपीआरपीबी की तरफ से परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी की गई थी। बोर्ड की तरफ से कहा गया है कि यह प्रवेश पत्र नहीं है, बल्कि इसमें उस जनपद के लिए एक अग्रिम सूचना होगी, जहां परीक्षा केंद्र होगा। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 60,244 पुरुष और महिला सिविलियन कॉन्स्टेबल पदों को भरना है।
ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड
एडमिट कार्ड में होगी ये डिटेल्स
Haryana Police Constable Recruitment Notification 2024 : हरियाणा पुलिस में कॉन्स्टेबल के 6000 पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। इन रिक्तियों से संबंधित विस्तृत अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट www.hssc.gov.in पर जारी की जा चुकी है।
Saurabh Pandey