UP Police Computer Operator Result 2025: यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए रिजल्ट जारी, कटऑफ अंक जानें

Abhay Pratap Singh | December 10, 2025 | 05:00 PM IST | 1 min read

यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए लिखित परीक्षा 2023 में सफल कैंडिडेट कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट में शामिल होने के लिए पात्र होंगे।

यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए 2023 परीक्षा 1 नवंबर, 2025 को आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए 2023 परीक्षा 1 नवंबर, 2025 को आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए सीधी भर्ती 2023 परीक्षा का परिणाम 10 दिसंबर को जारी कर दिया है। लिखित परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।

यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए लिखित परीक्षा में सफल कैंडिडेट कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट में शामिल होंगे। यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए 2023 परीक्षा 1 नवंबर, 2025 को आयोजित की गई थी।

UP Police Computer Operator Grade-A Result 2025: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:

  • यूपीपीआरपीबी की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर विजिट करें।
  • होमपेज पर उपलब्ध, ‘नोटिस’ टैब पर क्लिक करें।
  • अब, ‘कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए परिणाम लिंक’ पर क्लिक करें।
  • कैंडिडेट लॉगिन पर जाएं और आवश्यक क्रेडेंशियल सबमिट करें।
  • यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए परिणाम डाउनलोड करें।

Also readUP Police SI Result 2025: यूपी पुलिस एसआई, एएसआई परीक्षा का रिजल्ट uppbpb.gov.in पर जारी, डाउनलोड चरण जानें

नोटिस में कहा गया कि, यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए भर्ती 2023 के लिए टाइपिंग टेस्ट से संबंधित तिथि व स्थान के बारे में बोर्ड की वेबसाइट पर अलग से सूचना जारी की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस जांच सकते हैं।

UP Police Computer Operator Grade-A Cut Off 2025: टाइपिंग टेस्ट कटऑफ

नीचे सारणी में कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के पदों पर सीधी भर्ती 2023 के अंतर्गत कंप्यूटर टाइपिंग टेस्टके लिए योग्य अभ्यर्थियों कटऑफ जांच सकते हैं:

क्रम संख्याकैटेगरीलंबवत श्रेणीस्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रितभूतपूर्व सैनिकमहिला
1अनारक्षित135.849052883.018865680.5031424129.5597448
2ईडब्ल्यूएस119.4968520

80.5031424
3अन्य पिछड़ा वर्ग125.78616

114.4654056
4अनुसूचित जाति113.207544

80.5031424
5अनुसूचित जनजाति81.76004



Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications