UP News: यूपी के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 24 जून तक बढ़ी, बच्चों के लिए 28 जून तक बंद रहेंगे स्कूल
Santosh Kumar | June 14, 2024 | 01:41 PM IST | 1 min read
शिक्षकों के पारस्परिक तबादलों की प्रक्रिया भी चल रही है। इसे देखते हुए परिषदीय विद्यालयों की ग्रीष्मकालीन छुट्टियां 30 जून तक बढ़ाने की मांग की गई है।
नई दिल्ली: यूपी में भीषण गर्मी को देखते हुए परिषदीय स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 24 जून तक बढ़ा दी गई हैं। वहीं, 28 जून तक बच्चों के लिए स्कूल बंद रहेंगे। इस संबंध में स्कूल शिक्षा महानिदेशक कंचन वर्मा ने जानकारी दी है। इससे पहले प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए शिक्षक संगठनों ने गर्मी की छुट्टियां बढ़ाने की मांग की थी।
प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री और बेसिक शिक्षा के प्रमुख सचिव को भेजे पत्र में कहा था कि पूरा प्रदेश भीषण गर्मी और लू से जूझ रहा है। ऐसे में 18 जून से स्कूल खोलना लाभकारी नहीं होगा। इसलिए छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं।
Also read जम्मू-कश्मीर के सभी स्कूलों में राष्ट्रगान गाना अनिवार्य, शिक्षा विभाग का आदेश
इसके साथ ही शिक्षकों के पारस्परिक तबादलों की प्रक्रिया भी चल रही है। इसे देखते हुए परिषदीय विद्यालयों की ग्रीष्मकालीन छुट्टियां 30 जून तक बढ़ाने की मांग की गई है। यूपी बीटीसी शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनिल यादव ने बेसिक शिक्षा के प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर कहा है कि प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। इसलिए बच्चों की सुरक्षा के लिए परिषदीय विद्यालयों की ग्रीष्मकालीन छुट्टियां 30 जून तक बढ़ा दी जाएं।
बता दें कि उत्तर प्रदेश के 13 नवनिर्वाचित एमएलसी आज शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह शाम 4 बजे तिलक हॉल में होगा। सभापति कुंवर मानवेंद्र प्रताप सिंह सभी एमएलसी को शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल