UP NEET UG Counselling 2026: यूपी नीट काउंसलिंग राउंड 2 पंजीकरण आज शाम 5 बजे से शुरू, जानें प्रोसेस, शेड्यूल

Santosh Kumar | September 14, 2026 | 02:45 PM IST | 2 mins read

रजिस्ट्रेशन फीस और सिक्योरिटी डिपॉजिट 17 सितंबर को दोपहर 2 बजे के बीच जमा किए जा सकते हैं। मेरिट लिस्ट 17 सितंबर को जारी की जाएगी।

NEET 2026 College Predictor

Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.

Try Now
यूपी नीट काउंसलिंग राउंड 2 पंजीकरण विंडो upneet.gov.in पर ओपन की जाएगी। (प्रतीकात्मक-शटरस्टॉक)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में नीट यूजी 2026 काउंसलिंग का दूसरा राउंड आज से शुरू हो रहा है। उत्तर प्रदेश के डायरेक्टरेट जनरल ऑफ मेडिकल एजुकेशन (डीजीएमई) द्वारा आज शाम 5 बजे से आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in पर राउंड 2 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो ओपन की जाएगी। यह राउंड राज्य कोटे के तहत सरकारी और प्राइवेट मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में एमबीबीएस और बीडीएस सीटों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

यूपी नीट यूजी 2026 काउंसलिंग के राउंड 2 का शेड्यूल पहले ही जारी कर दिया गया है। कैंडिडेट्स राउंड 2 की ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए आज शाम 5 बजे से 17 सितंबर को सुबह 11 बजे तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

UP NEET UG Counselling 2026: राउंड 2 सीट अलॉटमेंट डेट

रजिस्ट्रेशन फीस और सिक्योरिटी डिपॉजिट 17 सितंबर को दोपहर 2 बजे के बीच जमा किए जा सकते हैं। मेरिट लिस्ट 17 सितंबर को जारी की जाएगी। चॉइस फिलिंग 17 सितंबर को शाम 5 बजे से 19 सितंबर को शाम 5 बजे तक कर सकेंगे।

यूपी नीट काउंसलिंग राउंड 2 सीट अलॉटमेंट के नतीजे 21 सितंबर को घोषित किए जाएंगे। इसके बाद, कैंडिडेट्स अपने अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकते हैं और 22 से 25 सितंबर तक एडमिशन प्रोसेस पूरा कर सकते हैं।

राउंड 2 में सीट अलॉटमेंट मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा। जिन कैंडिडेट्स को राउंड 1 में सीट नहीं मिली और जिन्होंने एडमिशन ले लिया, उन्हें राउंड 2 में शामिल होने के लिए दोबारा सिक्योरिटी अमाउंट जमा करने की जरूरत नहीं है।

Also read AYUSH NEET UG Counselling 2026: आयुष नीट यूजी काउंसलिंग के पहले राउंड का सीट आवंटन 16 सितंबर को

UP NEET UG Counselling 2026: काउंसलिंग राउंड 2 संबंधी निर्देश

राउंड 1 में सीट पाने वाले कैंडिडेट्स के लिए 'फ्री एग्जिट' का नियम लागू है, अगर वे प्रवेश नहीं लेते हैं या सीट छोड़ देते हैं; ऐसे कैंडिडेट्स को राउंड 2 में शामिल होने के लिए दोबारा सिक्योरिटी अमाउंट जमा करने की जरूरत नहीं है।

केवल वही कैंडिडेट्स काउंसलिंग के पहले और दूसरे राउंड में चॉइस-फिलिंग के लिए योग्य हैं जिन्होंने तय समय-सीमा में रजिस्ट्रेशन कराया है और सिक्योरिटी अमाउंट जमा किया है, और जिनके डॉक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन हो चुका है।

जिन उम्मीदवारों को राउंड 1 में सीटें अलॉट हुई और जिन्होंने एडमिशन ले लिया है-लेकिन अब वे अपनी उस सीट से इस्तीफा देना चाहते हैं-वे 15 सितंबर को शाम 5 बजे तक नोडल सेंटर पर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर ऐसा कर सकते हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]