Trusted Source Image

UP NEET UG Counselling 2025: यूपी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 के लिए चॉइस फिलिंग आज से होगी शुरू, मेरिट लिस्ट

Saurabh Pandey | September 15, 2025 | 11:23 AM IST | 1 min read

यूपी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 चॉइस फिलिंग के लिए वहीं अभ्यर्थी पात्र होंगे, जिन्होंने ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर ली हो तथा जिनके मूल अभिलेखों का ऑनलाइन सत्यापन हो चुका होगा एवं जिन्होंने सिक्योरिटी मनी जमा की होगी।

नीट यूजी के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से अनिवार्य विषयों के रूप में फिजिक्स, केमिस्ट्री, जीव विज्ञान/जैव प्रौद्योगिकी और अंग्रेजी के साथ कक्षा 12 (या समकक्ष) उत्तीर्ण होना चाहिए।(आधिकारिक वेबसाइट)
नीट यूजी के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से अनिवार्य विषयों के रूप में फिजिक्स, केमिस्ट्री, जीव विज्ञान/जैव प्रौद्योगिकी और अंग्रेजी के साथ कक्षा 12 (या समकक्ष) उत्तीर्ण होना चाहिए।(आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशालय (DGME), उत्तर प्रदेश ने यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2025 के दूसरे राउंड का शेड्यूल जारी कर दिया है। उत्तर प्रदेश के सरकारी और निजी मेडिकल एवं डेंटल कॉलेजों की 85% सीटों और निजी कॉलेजों की 100% सीटों पर प्रवेश के लिए काउंसलिंग आयोजित की जाती है।

यूपी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण एवं दस्तावेज अपलोड करने, शुल्क भुगतान की आज अंतिम तिथि है। डीजीएमई यूपी 15 सितंबर को मेरिट सूची जारी करेगा।

UP NEET UG Counselling 2025: चॉइस फिलिंग डेट

यूपी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 के लिए ऑनलाइन चॉइस फिलिंग 15 सितंबर 2025 शाम 5 बजे से शुरू होगी, जबकि विकल्प भरने की आखिरी तारीख 18 सितंबर 2025 है।

UP NEET UG Counselling 2025: सीट आवंटन रिजल्ट डेट

यूपी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 के लिए सीट आवंटन का परिणाम 19 सितंबर को जारी किया जाएगा। आवंटन पत्र डाउनलोड करने तथा प्रवेश लेने की तिथि 20 सितंबर से 26 सितंबर तक है।

यूपी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 चॉइस फिलिंग के लिए वहीं अभ्यर्थी पात्र होंगे, जिन्होंने ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर ली हो तथा जिनके मूल अभिलेखों का ऑनलाइन सत्यापन हो चुका होगा एवं जिन्होंने सिक्योरिटी मनी जमा की होगी।

Also read MCC NEET UG Counselling 2025: नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 अलॉटमेंट के लिए एनआरआई कोटा की प्रोविजनल सूची जारी

UP NEET UG Counselling 2025: राउंड 2 काउंसलिंग शेड्यूल

विवरण
दिनांक
ऑनलाइन पंजीकरण, दस्तावेज अपलोड करने की तिथि
10 सितंबर 2025 से 15 सितंबर 2025 (सुबह 11 बजे) तक
पंजीकरण सुरक्षा राशि जमा करने की तिथि
10 सितंबर 2025 से से 15 सितंबर 2025 (दोपहर 2 बजे) तक
मेरिट सूची जारी करने की तिथि
15 सितंबर 2025
ऑनलाइन विकल्प भरने की तिथि
15 सितंबर 2025 (शाम 5 बजे) से 18 सितंबर 2025 (शाम 5 बजे) तक
आवंटन परिणाम घोषित करने की तिथि
19 सितंबर 2025
आवंटन पत्र डाउनलोड करने एवं प्रवेश लेने की तिथि
20 सितंबर से 26 सितंबर 2025 तक


MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications