UP NEET PG Counselling 2025: यूपी नीट पीजी राउंड 1 के लिए चॉइस फिलिंग आज से शुरू, सीट अलॉटमेंट 17 नवंबर को
Abhay Pratap Singh | November 11, 2025 | 10:28 AM IST | 2 mins read
यूपी नीट पीजी राउंड 1 काउंसलिंग 2025 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने और सुरक्षा राशि जमा करने वाले उम्मीदवार ही चॉइस फिलिंग के लिए पात्र हैं।
नई दिल्ली: चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा यूपी नीट पीजी काउसंलिंग 2025 राउंड 1 के लिए चॉइस फिलिंग प्रक्रिया 11 नवंबर को सुबह 11:00 बजे से शुरू कर दी जाएगी। कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in पर जाकर यूपी नीट पीजी राउंड 1 काउंसलिंग के लिए विकल्प भर सकते हैं।
आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, यूपी नीट पीजी राउंड 1 चॉइस फिलिंग विंडो 14 नवंबर को दोपहर 2:00 बजे बंद कर दी जाएगी। सीट अलॉटमेंट रिजल्ट की घोषणा 17 नवंबर को की जाएगी। आवंटित कैंडिडेट 18 से 22 नवंबर अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकेंगे और इसी अवधि में आवंटित संस्थानों में उन्हें रिपोर्टिंग करनी होगी।
यूपी नीट पीजी राउंड 1 काउंसलिंग 2025 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने और सुरक्षा राशि जमा करने वाले उम्मीदवार ही चॉइस फिलिंग के लिए पात्र हैं। जारी दिशानिर्देश में कहा गया कि, चॉइस लॉक करना अनिवार्य है। विकल्प भरने के बाद चॉइस लॉक नहीं करने की स्थिति में कैंडिडेट को सीट आवंटन प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा।
Also read MP NEET PG Counselling 2025: एमपी नीट पीजी राउंड 1 चॉइस फिलिंग स्थगित, नई डेट्स जल्द होंगी जारी
नोटिस में कहा गया कि, “सिक्योरिटी राशि किसी भी स्थिति में शिक्षण शुल्क में समायोजित नहीं की जाएगी। निजी क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज/ विश्वविद्यालय में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी संबंधित संस्थान के बारे में पूरी जानकारी अपने स्तर से प्राप्त करने के बाद ही चॉइस लॉक करें।”
UP NEET PG Counselling 2025 Round 1: दिशानिर्देश
- निजी क्षेत्र के मेडिकल कॉलेजों में आवंटित अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया शासन द्वारा नामित नोडल सेंटर पर की जाएगी।
- राजकीय क्षेत्र की एमडी/ एमएस/ डिप्लोमा की सीटों पर आवंटित अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया संबंधित मेडिकल कॉलेज/ संस्थान/ विश्वविद्यालय में पूरी की जाएगी।
- राजकीय क्षेत्र की डीएनबी पाठ्यक्रम की सीटों पर आवंटित अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया संबंधित मेडिकल कॉलेज/ जिला चिकित्सालय में की जाएगी।
- ऐसे अभ्यर्थी जिनका एमडी/ एमएस/ डिप्लोमा तथा डीएनबी दोनों में आवंटन हो गया है, वह अभ्यर्थी किसी एक ही पाठ्यक्रम में ही प्रवेश ले सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार