UP NEET Counselling 2024: यूपी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 शेड्यूल जारी, 20 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन

Santosh Kumar | August 9, 2024 | 08:35 PM IST | 2 mins read

शेड्यूल के अनुसार, यूपी नीट यूजी 2024 काउंसलिंग राउंड 1 का सीट आवंटन परिणाम 30 अगस्त को आधिकारिक पोर्टल पर जारी किया जाएगा।

NEET 2026 College Predictor

Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.

Try Now
यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2024 के लिए आवेदन विंडो dgme.up.gov.in या upneet.gov.in पर खुलेगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण निदेशालय (डीएमईटी), उत्तर प्रदेश ने यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2024 के राउंड 1 का शेड्यूल जारी कर दिया है। योग्य उम्मीदवार 20 अगस्त से आवेदन कर सकते हैं। यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2024 का ब्रोशर भी जारी कर दिया गया है, जिसमें सीट विवरण और शुल्क विवरण शामिल हैं। यूपी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 अगस्त है।

शेड्यूल के मुताबिक, यूपी नीट यूजी 2024 काउंसलिंग राउंड 1 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 30 अगस्त को जारी किया जाएगा। सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 85 फीसदी राज्य कोटे की सीटों और निजी मेडिकल कॉलेजों में सभी एमबीबीएस और बीडीएस सीटों पर एडमिशन नीट यूजी 2024 मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा।

UP NEET Counselling 2024: आवेदन शुल्क

यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2024 के लिए आवेदन विंडो dgme.up.gov.in या upneet.gov.in पर खुलेगी। डीएमईटी ने इससे पहले यूपी नीट यूजी काउंसलिंग के लिए दिशानिर्देश और आवेदन शुल्क का विवरण जारी किया था। छात्र इसके बारे में अधिक जानकारी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।

यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2024 में भाग लेने के लिए, सभी पात्र उम्मीदवारों को वेबसाइट पर 2000 रुपये का पंजीकरण शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। चॉइस फिलिंग के लिए पात्रता की पुष्टि के लिए उम्मीदवारों के मूल दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन भी जरूरी है।

इसके अलावा, उम्मीदवारों को सरकारी राज्य कोटे की सीटों के लिए 30,000 रुपये, निजी मेडिकल कॉलेज की सीटों के लिए 2,00,000 रुपये और निजी डेंटल कॉलेज की सीटों के लिए 1,00,000 रुपये की सुरक्षा राशि का भुगतान करना होगा।

Also read UP NEET UG Counselling Guidelines 2024: यूपी नीट यूजी काउंसलिंग गाइडलाइंस जारी, काउंसलिंग डेट्स, फीस

UP NEET Counselling 2024: यूपी नीट काउंसलिंग शेड्यूल

उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में यूपी नीट 2024 काउंसलिंग शेड्यूल देख सकते हैं-

इवेंट्स तिथि

ऑनलाइन पंजीकरण एवं दस्तावेज अपलोड करना

20 अगस्त से 24 अगस्त

पंजीकरण एवं सुरक्षा राशि का भुगतान

20 अगस्त से 24 अगस्त

मेरिट सूची घोषणा की तिथि

24 अगस्त

ऑनलाइन विकल्प भरना

24 अगस्त से 29 अगस्त

सीट आवंटन परिणाम घोषणा

30 अगस्त

आवंटन पत्र एवं प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की तिथि

31 अगस्त से 5 सितंबर

जारी अधिसूचना के अनुसार, यदि किसी छात्र को यूपी नीट 2024 काउंसलिंग से संबंधित समस्या है, तो वे निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं- 8189011696, 8189011697, 8189011698, 8189011699, 8189011700।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]