Trusted Source Image

UP NEET Counselling 2024: यूपी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 रजिस्ट्रेशन कल से होगा शुरू, अंतिम तिथि 24 अगस्त

Santosh Kumar | August 19, 2024 | 03:00 PM IST | 1 min read

यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2024 में भाग लेने के लिए, सभी पात्र उम्मीदवारों को वेबसाइट पर 2000 रुपये का पंजीकरण शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा।

Back

Most Scoring Concepts for NEET 2027

Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.

Download EBook
यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2024 शेड्यूल पहले ही जारी किया जा चुका है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2024 शेड्यूल पहले ही जारी किया जा चुका है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण निदेशालय (डीएमईटी), उत्तर प्रदेश द्वारा यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2024 राउंड 1 के लिए पंजीकरण विंडो कल यानी 20 अगस्त से शुरू होगी। योग्य उम्मीदवार यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2024 के लिए आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण और सुरक्षा राशि के भुगतान की अंतिम तिथि 24 अगस्त है।

यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2024 में भाग लेने के लिए, सभी पात्र उम्मीदवारों को वेबसाइट पर 2000 रुपये का पंजीकरण शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। चॉइस फिलिंग के लिए पात्रता की पुष्टि के लिए उम्मीदवारों के मूल दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन भी जरूरी है।

इसके अलावा, उम्मीदवारों को सरकारी राज्य कोटे की सीटों के लिए 30,000 रुपये, निजी मेडिकल कॉलेज की सीटों के लिए 2,00,000 रुपये और निजी डेंटल कॉलेज की सीटों के लिए 1,00,000 रुपये की सुरक्षा राशि का भुगतान करना होगा।

UP NEET Counselling 2024: आवश्यक दस्तावेज

उम्मीदवार यूपी नीट काउंसलिंग 2024 पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेजों का विवरण नीचे देख सकते हैं-

  • नीट एडमिट कार्ड
  • नीट रैंक कार्ड
  • कक्षा 10 की मार्कशीट
  • कक्षा 12 की मार्कशीट
  • वैध फोटो पहचान पत्र
  • उत्तर प्रदेश का निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • ऑनलाइन पंजीकरण पर्ची
  • सुरक्षा राशि के सफल जमा को दर्शाने वाली रसीद

Also readNEET UG Counselling 2024: नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट कल, सीट आवंटन 23 अगस्त को

UP NEET Counselling 2024: यूपी नीट काउंसलिंग शेड्यूल

उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में यूपी नीट 2024 काउंसलिंग शेड्यूल देख सकते हैं-

इवेंट्सतिथि

ऑनलाइन पंजीकरण एवं दस्तावेज अपलोड करना

20 अगस्त से 24 अगस्त

पंजीकरण एवं सुरक्षा राशि का भुगतान

20 अगस्त से 24 अगस्त

मेरिट सूची घोषणा की तिथि

24 अगस्त

ऑनलाइन विकल्प भरना

24 अगस्त से 29 अगस्त

सीट आवंटन परिणाम घोषणा

30 अगस्त

आवंटन पत्र एवं प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की तिथि

31 अगस्त से 5 सितंबर

जारी अधिसूचना के अनुसार, यदि किसी छात्र को यूपी नीट 2024 काउंसलिंग से संबंधित समस्या है, तो वे निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं- 8189011696, 8189011697, 8189011698, 8189011699, 8189011700।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications