UP News: कक्षा 12वीं के छात्र को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में प्राधानाचार्य समेत 3 पर मामला दर्ज
Abhay Pratap Singh | August 20, 2025 | 01:29 PM IST | 1 min read
पुलिस ने बताया कि 12वीं कक्षा के छात्र ने 6 अगस्त को देर रात अपने घर में आत्महत्या कर ली थी।
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में 12वीं कक्षा के एक छात्र को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में एक निजी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य, उप-प्रधानाचार्य और समन्वयक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी है।
पुलिस ने बताया कि 12वीं कक्षा के छात्र ने 6 अगस्त को देर रात अपने घर में आत्महत्या कर ली थी। थाना प्रभारी आनंद देव मिश्रा ने संवाददाताओं को बताया कि बुढ़ाना थानाक्षेत्र के दुर्गनपुर गांव स्थित ‘जेके अकादमी इंटर कॉलेज’ के प्रधानाचार्य राहुल, उप-प्रधानाचार्य दिलशाद और समन्वयक सन्नी के खिलाफ छात्र के पिता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, हरियाखेड़ी गांव निवासी वेदपाल ने शिकायत में आरोप लगाया कि उसके 16 वर्षीय बेटे भीम को छह अगस्त को कॉलेज स्टाफ ने पीटा था और वह लगातार उत्पीड़न से परेशान था, जिसके बाद उसने घर पर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।
Also read UP News: स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने गई कक्षा 10वीं की छात्रा की हत्या, एक युवक हिरासत में
मृतक छात्र के पिता ने दावा किया कि स्कूल स्टाफ द्वारा प्रताड़ित किए जाने और दबाव के कारण उनके बेटे ने यह कदम उठाया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
यदि आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जिनके आत्मघाती कदम उठाने की आशंका है तो उनसे संवाद करें और समझाएं। आत्महत्या के विचार आने पर पीड़ित व्यक्ति सहायता और परामर्श के लिए हेल्पलाइन नंबर 9820466726 पर कॉल कर सकते हैं या फिर AASRA की आधिकारिक वेबसाइट http://www.aasra.info/ की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा, 9152987821 भी कॉल कर सकते हैं। यहां आत्महत्या रोकने के लिए सक्रिय कुछ और संगठनों के हेल्पलाइन नंबर दिए गए हैं जो ऐसे लोगों की मदद कर सकते हैं।
अगली खबर
]SBI PO Result 2025 Live: एसबीआई पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट जल्द @sbi.co.in; स्कोरकार्ड, कटऑफ, लेटेस्ट अपडेट जानें
एसबीआई पीओ प्रारंभिक परीक्षा 2025 में विभिन्न पालियों में प्रश्नपत्र के कठिनाई स्तर को संशोधित करने के लिए अंकों की गणना हेतु सामान्यीकरण प्रक्रिया लागू की जाएगी।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल