Abhay Pratap Singh | January 27, 2026 | 03:46 PM IST | 2 mins read
बीटीएससी ने उम्मीदवारों से कई शिकायतें मिलने के बाद जेई भर्ती के लिए आवेदन की समय सीमा बढ़ाने का निर्णय लिया।

नई दिल्ली: बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) की ओर से जूनियर इंजीनियर (JE) भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो जल्द ही बंद कर दी जाएगी। इच्छुक और योग्य कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर अंतिम तिथि 30 जनवरी तक बीटीएससी जूनियर इंजीनियर 2026 भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आयोग ने पहले बीटीएससी जेई 2026 आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 12 जनवरी, 2026 निर्धारित की थी। हालांकि, उम्मीदवारों से कई शिकायतें मिलने के बाद बीटीएससी ने आवेदन की समय सीमा बढ़ाने का निर्णय लिया। जिसके बाद बीटीएससी जूनियर इंजीनियर भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 जनवरी से फिर शुरू की गई है।
पात्रता मानदंड के अनुसार, सिविल/ इलेक्ट्रिकल/ मैकेनिकल में कैंडिडेट के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग विषय में डिप्लोमा या समकक्ष योग्यता होना आवश्यक है। आवेदक की आयु 1 जुलाई, 2025 तक 18 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु-सीमा में छूट दी जाएगी।
बीटीएससी जेई एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए 100 रुपये शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा। आयोग द्वारा जेई भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 2809 रिक्त पदों को भरा जाएगे, जिसमें जूनियर इंजीनियर (सिविल) के 2653 पद, जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के 86 पद और जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) के 70 पद शामिल हैं।
जूनियर इंजीनियर चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण चरण शामिल है। बीटीएससी जेई भर्ती के माध्यम से चयनित अभ्यर्थी को पीबी 9300-34,800/ ग्रेड पे - 4600/ वेतन स्तर-7 के तहत सैलरी दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए बीटीएससी जेई नोटिफिकेशन जांच सकते हैं।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट बीटीएससी जूनियर इंजीनियर भर्ती 2025 के लिए आवेदन पत्र भर सकते हैं: